Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > यूटिलिटी

गर्मियों के त्वचा के लिए वरदान है पुदीना, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

गर्मियों के त्वचा के लिए वरदान है पुदीना, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

Skin Care Tips: गर्मियों के समय में पुदीना चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है l इसके फेस पर एक अलग ही चमक आती है l

गर्मियों के त्वचा के लिए वरदान है पुदीना जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

Skin Care Tips: गर्मियों में चिलचिलाती धूप और पसीना त्वचा की असली परीक्षा लेता है। ऐसे में अगर आप भी दाग-धब्बों, सनबर्न और झुर्रियों से परेशान हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आपकी किचन में मौजूद पुदीना इन सभी प्रॉब्लम्स का आसान और नेचुरल इलाज बन सकता है। पुदीना ना सिर्फ रंगत निखारने में मदद करता है, बल्कि त्वचा को ठंडक भी देता है और जवां बनाए रखने में भी कारगर है।

पुदीना का फेस पैक लगाएं 

पुदीना के फेस पैक से स्किन को नेचुरल ग्लो मिलता है। इसके लिए पुदीना की ताजी पत्तियां लेकर पीस लें और उसमें कुछ बूंद नींबू का रस, खीरे का रस और थोड़ा सा चंदन पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर करीब 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ताजे पानी से धो लें। अगर इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल किया जाए, तो चेहरे के दाग-धब्बे धीरे-धीरे हल्के पड़ने लगते हैं और स्किन निखरने लगती है। साथ ही, सनबर्न की समस्या से भी राहत मिलती है।

पुदीना चाय पिएं 

सिर्फ फेस पैक ही नहीं, पुदीना की चाय भी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। गर्मियों में मिंट टी शरीर को अंदर से ठंडक देती है और डिटॉक्स करने में मदद करती है। मिंट टी बनाने के लिए पुदीना की कुछ पत्तियां, दो काली मिर्च और एक हरी इलायची को हल्के से कूट लें। अब इन्हें डेढ़ कप पानी में अच्छी तरह उबालें। जब पानी एक कप रह जाए, तो गैस बंद कर दें और इसमें थोड़ा नींबू का रस मिला लें। इस ताजगी से भरी चाय को दिन में एक बार पीने से शरीर को ताजगी मिलती है और त्वचा में भी नई जान आ जाती है।

Related to this topic: