Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

डाउन हो जाए Chatgpt की सर्विस, तो इन AI प्लेटफॉर्म के जरिए काम को बनाएं आसान

डाउन हो जाए Chatgpt की सर्विस, तो इन AI प्लेटफॉर्म के जरिए काम को बनाएं आसान

आज हम आपको कुछ AI प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके काम को रुकने नहीं देंगे।

डाउन हो जाए chatgpt की सर्विस तो इन ai प्लेटफॉर्म के जरिए काम को बनाएं आसान

AI Platform: आजकल चैट जीपीटी के जरिए हर किसी का काम आसान हो गया है जहां लिखने से लेकर पढ़ाई जैसे हर कोई काम चुटकियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पूरा कर देती है। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि, चैट जीपीटी की सेवाएं काम नहीं करती है या कभी डाउन हो जाती है तो आपका काम ठप हो जाता है। इसके लिए आज हम आपको कुछ AI प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके काम को रुकने नहीं देंगे।

ChatGpt की जगह यह प्लेटफॉर्म आयेंगे काम 

आपको बताते चलें कि, ChatGpt की जगह AI प्लेटफॉर्म काम कर रहे हैं। जिनकी सहायता ली जा सकती हैं...

Microsoft Copilot (Bing AI): 

इस एआई बेस्ड प्लेटफार्म की बात करें तो यह GPT का GPT-4 का वर्जन है। इसे वेब ब्राउजिंग का सपोर्ट भी कहते हैं। आप ऑफिस वर्क, रिसर्च और टेक्स्ट एनालिसिस के लिए ले सकते हैं, ये आपके लिए बढ़िया ऑप्शन में से एक हो सकता हैं।

Google Gemini: 

यहां पर बताते चलें तो, Google का AI चैटबॉट फास्ट और लेटेस्ट अपडेट देने का काम करता हैं। इस प्लेटफॉर्म के जरिए आपको लेटेस्ट न्यूज, फैक्ट्स या रियल टाइम जानकारी चाहिए तो आप गूगल के जेमिनी बॉट की सहायता ले सकते हैं।

Claude AI: 

इस प्लेटफॉर्म की बात करें तो, यह इंसानों की तरह काम करने वाला प्लेटफॉर्म है। ईमेल, ब्लॉग या आर्टिकल लिखने के लिए आप इसका यूज कर सकते हैं। इसके जरिए लंबे टेक्स्ट भी लिखे जाते हैं।

Perplexity AI:

यहां पर प्लेटफॉर्म की बात करें तो, यह खास तरह का AI सर्च टूल है। उसका सोर्स लिंक भी साथ में शो करता है। जल्दी फैक्ट चेक करने या स्टूडेंट्स के क्विक सवालों के जवाब देने के लिए आप इसे यूज कर सकते हैं।

किसी भी चैटबॉट की जानकारी को इस्तेमाल करने से पहले एक बार उसका फैक्ट चेक जरूर करें।

Related to this topic: