Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

क्या बैंगलोर में रहते हैं आप, तो भीड़भाड़ से दूर इन जगहों को करें एक्सप्लोर, बन जाएगा आपका दिन

क्या बैंगलोर में रहते हैं आप, तो भीड़भाड़ से दूर इन जगहों को करें एक्सप्लोर, बन जाएगा आपका दिन

बेंगलुरु में तो वैसे घूमने की काफी जगह है, जहां पर आप दोस्तों और परिवार के साथ जा सकते हैं।

क्या बैंगलोर में रहते हैं आप तो भीड़भाड़ से दूर इन जगहों को करें एक्सप्लोर बन जाएगा आपका दिन

Banglore Tourist Places: भारत के सबसे बड़े शहरों में बैंगलोर का नाम सबसे पहले आता है। यह कर्नाटक की राजधानी होने के साथ ही आईटी सेक्टर का सबसे बड़ा हब माना जाता है। बेंगलुरु में तो वैसे घूमने की काफी जगह है, जहां पर आप दोस्तों और परिवार के साथ जा सकते हैं। लेकिन अगर आप शहर की भीड़भाड़ पसंद नहीं करते हैं, तो आज आपको हम शहर से दूर कुछ जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर जाकर आपको काफी मजा आएगा।

इन जगहों को घूमने का बनाएं प्लान

आपको बताते चलें कि, आप बेंगलुरु से दूर इन जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं जो इस प्रकार हैं...

चुन्ची जलप्रपात

आप बैंगलोर से दूर इस जगह पर घूमने जा सकते है। यह शहर से लगभग 80 से 90 की दूरी पर स्थित हैं। यह झरना कर्नाटक के कनकपुरा से मेकेदातु और संगम के रास्ते में मिलेगा। इसके अलावा आपको नेचर की खूबसूरती के साथ यहां पर सूर्यास्त का नजारा भी देखने के लिए मिल सकता हैं। वीकेंड में घूमने के लिए यह बेस्ट प्लेस है।

नंदी हिल्स

आप बैंगलोर से दूर 60 किमी की दूरी पर स्थित इस जगह पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां पहुंचने में 1 से 2 घंटे लग सकते हैं. यह एक बहुत ही प्रसिद्ध जगह है. यह अपने इतिहास के कारण काफी प्रसिद्ध है। चिक्काबल्लापुर रेलवे स्टेशन से यह जगह बेहद पास है। यहां पर देवनहल्ली किला देखें, भोगनंदीश्वर मंदिरके दर्शन के लिए जा सकते है। यहां पर सूर्योदय का नजारा भी देखा जा सकता हैं।

स्कंदगिरी

आप बैंगलोर से दूर स्कन्दगिरी जगह पर घूमने जा सकते हैं। यह जगह शहर से 62 किमी की दूरी पर है। आपको यहां पर एडवेंचर एक्टिविटी करने का मौका भी मिल सकता है. साथ ही स्कन्दगिरी हिल्स की चोटी पर भगवान शिव को समर्पित मंदिर है, यहां आप घूम सकते है। 

Related to this topic: