Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

अब कम समय में आपका ईमेल का काम हो जाएगा आसान, इन 4 स्मार्ट फीचर्स आएंगे काम

अब कम समय में आपका ईमेल का काम हो जाएगा आसान, इन 4 स्मार्ट फीचर्स आएंगे काम

Gmail के काम को आसान बनाने के लिए कई स्मार्ट फीचर्स आते हैं जो आपके काम को कम समय में बेहतर बना देते है।

अब कम समय में आपका ईमेल का काम हो जाएगा आसान इन 4 स्मार्ट फीचर्स आएंगे काम

Gmail Feature Update: आजकल हर काम के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते रहते है। हर कोई ईमेल का इस्तेमाल करते है तो वहीं पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला प्लेटफॉर्म Gmail है जिसके जरिए एक दूसरे को मेल भेजी जाती है। Gmail के काम को आसान बनाने के लिए कई स्मार्ट फीचर्स आते हैं जो आपके काम को कम समय में बेहतर बना देते है। 

इन 4 स्मार्ट फीचर्स का करें इस्तेमाल 

चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ 4 स्मार्ट फीचर्स के बारे बताते हैं जो आपके काम आएंगे।

स्मार्ट रिप्लाई (Smart Reply) फीचर

आपको बताते चलें कि, स्मार्ट फीचर्स में आप इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कभी-कभी हमें सिर्फ एक लाइन का जवाब देना होता है, जैसे थैक्यू, ओके या मैं आपको जल्दी जवाब दूंगा. ऐसे में Gmail का स्मार्ट रिप्लाई फीचर तीन छोटे-छोटे जवाब के सजेशन देता है। इसके अलावा आप एक को चुनकर एक क्लिक में जवाब भेज सकते हैं।

अनडू सेंड (Undo Send) फीचर

जीमेल का इस्तेमाल करते हुए आप अन्डू सेंड फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर को एक तरह से लाइफसेवर कहते हैं। ईमेल भेजने के बाद, कुछ सेकेंड तक स्क्रीन पर Undo का ऑप्शन आता है।आप उस पर क्लिक करके ईमेल को वापस ले सकते हैं, ये बहुत काम का फीचर है।

स्मार्ट कंपोज (Smart Compose) फीचर

आपके इस फीचर के बारे में बताते चलें तो, इसका इस्तेमाल जीमेल के लिए करते है। कई बार ऐसा होता हैं कि, आप ईमेल लिखते समय सोच में पड़ जाते हैं कि कैसे शुरू करें या क्या लिखें, तो Gmail का स्मार्ट कंपोज फीचर आपकी मदद कर सकता है। यह फीचर आपको खुद-ब-खुद सजेशन देता है कि आगे क्या लिख सकते हैं. ये सजेशन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बेस पर दिए जाते हैं।

ईमेल शेड्यूल फीचर

इस तरह के खास फीचर की बात की जाए तो, इस फीचर के जरिए आप ईमेल को शेड्यूल कर सकते हैं। जीमेल में आप ईमेल को शेड्यूल कर सकते हैं. बस सेंड के ऑप्शन वाले एरो पर क्लिक करें और Schedule Send सेलेक्ट करें। इस फीचर में आप डेट और समय तय कर सकते हैं।

Related to this topic: