Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

केरल घूमने का कर रहे हैं प्लान, तो इस बारिश के मौसम में वाटर टेंपल को एक्सप्लोर करना नहीं भूले

केरल घूमने का कर रहे हैं प्लान, तो इस बारिश के मौसम में वाटर टेंपल को एक्सप्लोर करना नहीं भूले

क्या आपने कभी मानसून के मौसम में केरल के वाटर टेंपल को एक्सप्लोर किया है। मानसून में यहां हरियाली की छटा बिखर जाती है।

केरल घूमने का कर रहे हैं प्लान तो इस बारिश के मौसम में वाटर टेंपल को एक्सप्लोर करना नहीं भूले

Water Temple: देश की खूबसूरत जगह में से एक केरल है जहां पर हर कोई घूमने का प्लान करता है। केरल की खूबसूरती और हरियाली हर किसी को मोहित कर देती है यहां पर मुन्नार की पहाड़ियों से लेकर अल्लेप्पी के बैकवाटर्स, थेक्कडी की वाइल्ड लाइफ, कोच्चि का इतिहास, वर्कला का खूबसूरत समुद्र तट टूरिस्ट प्लेस देखने के लिए मिलते हैं। 

लेकिन क्या आपने कभी मानसून के मौसम में केरल के वाटर टेंपल को एक्सप्लोर किया है। मानसून में यहां हरियाली की छटा बिखर जाती है, जिससे केरल की ब्यूटी और भी बढ़ जाती है। चलिए जानते हैं वाटर टेंपल के बारे में।

कैसा है केरल का वाटर टेंपल 

आपको केरल में वाटर टेंपल की बात करें तो, यह मंदिर चारों ओर जल से घिरा होता है और बरसात में परिसर में भी पानी ही पानी दिखाई देता है। पानी के अलावा यहां की खूबसूरती और शांति इस जगह को शानदार बना देती हैं।इसे नीरपुथूर महादेव मंदिर कहा जाता है।ये केरल के मलप्पुरम ज़िले के पुथूर गांव में स्थित है। जून से सितंबर तक यहां विजिट करना बेस्ट रहता है।

कैसे पहुंचें मंदिर 

इस मंदिर को घूमने आने के लिए कई तरीके हैं। ट्रेन, सड़क या फिर हवाई मार्ग से यहां आ सकते हैं. तिरुर रेलवे स्टेशन मंदिर के सबसे करीब पड़ता है, लेकिन इसकी दूरी 60 किमी है। पेरिंथलमन्ना बस डीपो पर उतर सकते हैं जो मंदिर से करीब 25 किलोमीटर पड़ता है।

Related to this topic: