Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

कश्मीर को भी पीछे छोड़ती है हिमाचल की खुबसूरती , इस खास जगह पर घूमने का बनाएं प्लान

कश्मीर को भी पीछे छोड़ती है हिमाचल की खुबसूरती , इस खास जगह पर घूमने का बनाएं प्लान

पहलगाम में हुए हादसे के बाद अगर कश्मीर नहीं जा पा रहे है तो आपके लिए ऐसी खूबसूरती से सजी जगहों के बारे में जानकारी दे रहे है जो आपकी ट्रिप को बेहद शानदार बना देती है।

कश्मीर को भी पीछे छोड़ती है हिमाचल की खुबसूरती  इस खास जगह पर घूमने का बनाएं प्लान

Himachal Tourism: दुनिया की खूबसूरत जगहों में से एक कश्मीर है। यहां की खूबसूरती और वादियां हर किसी का मन मोह लेती है।यहां पर आप पहलगाम में हुए हादसे के बाद अगर कश्मीर नहीं जा पा रहे है तो आपके लिए ऐसी खूबसूरती से सजी जगहों के बारे में जानकारी दे रहे है जो आपकी ट्रिप को बेहद शानदार बना देती है। हम बात कर रहे है हिमाचल प्रदेश की। इस राज्य में प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण देखने के लिए मिलता है। चलिए बात कर लेते है हिमाचल प्रदेश की इन जगहों के बारे में...

हिमाचल प्रदेश की इन जगहों में है जादू

1- शानगढ़

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शानगढ़ का नाम शायद ही कम लोगों ने सुना है लेकिन यह जगह खूबसूरती की शान है। मनाली से यह जगह लगभग 103 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां पर आप घूमने आ रहे है तो यहां आपको शांत हरे-भरे मैदानों के बीच सैर करने का मौका मिलेगा. यहां पर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में कई ट्रैकिंग पॉइंट्स है जहां पर एडवेंचर का मजा ले पाएंगे।

2-बरशांगढ़ झरने

हिमाचल प्रदेश की कई जगहों में से एक आप झरने की तलाश में है तो, बरशांगढ़ झरने को आप एक्प्लोर कर सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए आपको थोड़ी बहुत ट्रैकिंग करनी पड़ेगी. झरने के पास मेंशंगचुल महादेव मंदिरऔर रैला गांव में एक लकड़ी का टॉवर मंदिर भी है।

3- सैंज घाटी

यहां पर आप खूबसूरत जगहों में से एक सैंज घाटी को घूमने का प्लान कर सकते है। दिन की बजाय यहां पर रात का नजारा देखने वाला है। ऐसे में सैंज घाटी में रात के समय लाखों सितारे जगमगाते हुए आपको एक साथ दिखेंगे। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन है, तो आपके घूमने के लिए यह जगह बेस्ट रहेगी। इस जगह पर पहुंचने के लिए मनाली से ऑट टनल स्टॉप से सैंज के लिए लोकल बस ले सकते हैं। वहीं पर जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन से आप सैंज के लिए टैक्सी ले सकती हैं। इसके अलावा कुल्लू हवाई अड्डे से टैक्सी या बस से सैंज पहुंचा जा सकता है. जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन है, जो शानगढ़ से लगभग 120 किमी दूर है. यहां से बस या टैक्सी कर आप यहां पर पहुंच सकते हैं।

Related to this topic: