Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > यूटिलिटी

MP पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट

MP कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट देने जा रहे हैं? तो मैदान में उतरने से पहले जान लें ये जरूरी बातें!

अगर आप भी मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल का पेपर देने जा रहे हैं, तो ये डॉक्यूमेंट ले जाना बिल्कुल न भूलें...


mp कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट देने जा रहे हैं तो मैदान में उतरने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

अगर आप भी एमपी पुलिस कांस्टेबल बनना चाहते हैं, तो फिजिकल टेस्ट देने से पहले जान लें ये जरूरी बातें जो आपका सपना सच कर सकती हैं। आपको बता दें, एमपी पुलिस कांस्टेबल के फिजिकल टेस्ट 23 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक 10 अलग-अलग जिलों में होंगे। जिसमें शरीर की दक्षता परीक्षा यानी PMT (Pre-medical Test) टेस्ट होगा। मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल ने कुल 7500 पोस्ट्स के लिए भर्ती निकाली है। जो कैंडिडेट रिटन पेपर में पास हो गए हैं उनका अब फिजिकल टेस्ट होना है।

चलिए जान लेते हैं कि आपको फिजिकल टेस्ट में कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लेकर जाने हैं और फिजिकल टेस्ट में क्या होता है?

फिजिकल टेस्ट में क्या करवाया जाता है?
एमपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट (PET) में मुख्य रूप से 800 मीटर रन, लॉन्ग जंप और गोला फेंक शामिल हैं। 800 मीटर रनिंग सबसे महत्वपूर्ण होती है क्योंकि यह आपकी स्टैमिना, स्पीड और एंड्योरेंस को परखती है। लॉन्ग जंप और शॉट पुट आपकी पांवों और हाथों की ताकत और तकनीक को टेस्ट करते हैं।

चलिए हम आपको बता देते हैं कि फिजिकल टेस्ट देने से पहले आपको क्या करना चाहिए। सबसे पहले आपको ग्राउंड पर जाकर थोड़ी बहुत डॉगिंग कर लेनी है और एक्सरसाइज भी कर लेनी है।

कौन से डॉक्यूमेंट ले जाना जरूरी हैं?
अब डॉक्यूमेंट्स की बात करें तो फिजिकल टेस्ट के दिन सभी जरूरी डॉक्यूमेंट एक फाइल में सही तरीके से लगाकर ले जाएं। जिसमें एडमिट कार्ड सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है, इसके बिना आपको एंट्री नहीं मिलेगी। साथ में एक वैलिड आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस जरूर रखें।

10वीं की मार्कशीट (डेट ऑफ बर्थ प्रूफ के लिए) और 12वीं की मार्कशीट भी साथ रखें।
अगर आप रिजर्व कैटेगरी से हैं तो कास्ट सर्टिफिकेट, डोमिसाइल सर्टिफिकेट और यदि लागू हो तो ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट भी ले जाएं।
अगर आपने एनसीसी या स्पोर्ट्स कोटा से अप्लाई किया है तो उनके सर्टिफिकेट भी साथ रखें।
इसके साथ ही हाल ही में खिचवाई पासपोर्ट साइज फोटो भी रख लें। सभी डॉक्यूमेंट्स के ओरिजिनल के साथ फोटोकॉपी जरूर रखें।

अगर आप फिजिकल टेस्ट क्लीयर कर लेंगे, तो आपका वर्दी पहनने का सपना सच हो जायेगा। इसलिए टेस्ट देने से पहले सभी डॉक्यूमेंट रख लें और फिजिकल टेस्ट के लिए तैयार हो जाएं।

Related to this topic: