Breaking News
  • महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
  • ईरान का फारस की खाड़ी में अमेरिकी जहाज पर हमला: भारतीय झंडे वाले जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत
  • महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकीः सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
  • जम्मू-कश्मीर के राजौरी आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, IED बरामद
  • उत्तर प्रदेश में सिलेंडर की कालाबाजारी पर एजेंसी मालिक गिरफ्तार
  • एमपी में सिर्फ 15% LPG: भोपाल-इंदौर मेट्रो को भी नहीं मिलेगी गैस
  • ईरान का फारस की खाड़ी में अमेरिकी जहाज पर हमला: एक भारतीय की मौत

होम > यूटिलिटी

10 Tips to Save LPG Gas at Home

LPG की किल्लत में घबराएं नहीं: इन 10 आसान तरीकों से 30% तक बचाएं गैस, लंबा चलेगा सिलेंडर

एलपीजी की संभावित किल्लत के बीच जानिए 10 आसान तरीके जिनसे घर में गैस की खपत 20-30% तक कम की जा सकती है और सिलेंडर लंबे समय तक चल सकता है।


lpg की किल्लत में घबराएं नहीं इन 10 आसान तरीकों से 30 तक बचाएं गैस लंबा चलेगा सिलेंडर

Gas Cylinder Saving kitchen Tricks |

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान-इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष का असर अब धीरे-धीरे घरेलू गैस सप्लाई पर भी दिखने लगा है। कई शहरों में लोग सिलेंडर बुक कराने के बाद भी देर से डिलीवरी मिलने की शिकायत कर रहे हैं।

ऐसे हालात में अगर घर में एलपीजी का इस्तेमाल थोड़ा समझदारी से किया जाए, तो एक सिलेंडर को काफी लंबे समय तक चलाया जा सकता है। एलपीजी कारोबार से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ छोटी-छोटी आदतें बदलने से गैस की खपत 20 से 30 प्रतिशत तक कम की जा सकती है।

खाना बनाने के दौरान अपनाएं ये आसान तरीके

ढक्कन लगाकर पकाएं खाना

भोजन बनाते समय हमेशा बर्तन को ढक्कन से ढककर रखें। इससे भाप बाहर नहीं निकलती और खाना जल्दी पक जाता है। इस तरीके से लगभग 15% गैस बचाई जा सकती है।

प्रेशर कुकर का ज्यादा इस्तेमाल

दाल, चावल और सब्जियां खुली कड़ाही की बजाय प्रेशर कुकर में पकाएं। इससे कम समय में खाना तैयार होता है और गैस भी कम खर्च होती है।

पहले तैयारी करें, फिर जलाएं गैस

गैस जलाने से पहले सब्जियां काट लें, मसाले और पानी तैयार रखें। कई लोग बर्नर जलाकर ही तैयारी करने लगते हैं, इससे गैस की अनावश्यक खपत होती है।

बर्नर की लौ पर रखें नजर

अगर चूल्हे की लौ नीली की बजाय पीली या संतरी दिखाई दे रही है, तो इसका मतलब है कि बर्नर में कार्बन जमा हो गया है। ऐसे में बर्नर की सफाई करें, इससे गैस की बचत होगी।

बर्तन और तापमान का भी रखें ध्यान

बर्नर के आकार के अनुसार ही बर्तन रखें। छोटे बर्तन को बड़े बर्नर पर रखने से आग किनारों से बाहर निकलती है और गैस बेकार जाती है।

बर्तन सूखा रखें

गैस पर रखने से पहले बर्तन को सूखे कपड़े से पोंछ लें। गीले बर्तन को सुखाने में भी अतिरिक्त गैस खर्च होती है।

दाल और अनाज पहले भिगो दें

दाल, चना या राजमा बनाने से पहले उन्हें 1-2 घंटे पानी में भिगो दें। इससे वे जल्दी गलते हैं और गैस की बचत होती है।

फ्रिज से निकली चीजें तुरंत न पकाएं

फ्रिज से निकले दूध या सब्जियों को सीधे गैस पर न रखें। पहले उन्हें सामान्य तापमान पर आने दें, इससे कम गैस लगेगी।

पानी की मात्रा सही रखें

खाना बनाते समय जरूरत से ज्यादा पानी डालने से बचें। अतिरिक्त पानी को सुखाने में ज्यादा समय और गैस लगती है।

सुरक्षा और बचत के लिए ये आदतें भी जरूरी

गैस पाइप और रेगुलेटर की जांच

समय-समय पर पाइप और रेगुलेटर की जांच करते रहें। हल्का सा लीकेज भी गैस की बर्बादी और खतरे का कारण बन सकता है। 

खाना बनने के बाद तुरंत बंद करें रेगुलेटर

खाना बन जाने के बाद रेगुलेटर बंद करने की आदत डालें। इससे पाइप में बची गैस सुरक्षित रहती है और बेकार नहीं होती। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर घरों में इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए, तो एक सिलेंडर सामान्य से कई दिन ज्यादा चल सकता है। गैस की संभावित किल्लत के बीच यह न सिर्फ घर का बजट बचाने में मदद करेगा, बल्कि अनावश्यक गैस खपत को भी कम करेगा।