lpg-cylinder

LPG Cylinder Price: उज्ज्वला लाभार्थियों को ₹642 में मिल रहा गैस सिलेंडर, जानिए किसे और कैसे मिलेगा फायदा

रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के बीच प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को राहत मिल रही है। इंडियन ऑयल के मुताबिक, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू LPG सिलेंडर की सप्लाई लागत 1,267.24 रुपये है

By : मांडवी मिश्रा
LPG Cylinder Price: उज्ज्वला लाभार्थियों को ₹642 में मिल रहा गैस सिलेंडर, जानिए किसे और कैसे मिलेगा फायदा

LPG Cylinder Price: उज्ज्वला लाभार्थियों को ₹642 में मिल रहा गैस सिलेंडर, जानिए किसे और कैसे मिलेगा फायदा

गैस की बढ़ती कीमतों के बीच उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए राहत की खबर है। अब पात्र परिवारों को 14.2 किलो कासो घरेलू LPG सिलेंडर प्रभावी तौर पर सिर्फ 642 रुपये में मिल रहा है। जबकि सिलेंडर की बताई गई वास्तविक लागत 1,267र.24 रुपये है। यानी सरकार की ओर से प्रति सिलेंडर 625.24 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसका सीधा फायदा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लेने वाली महिलाओं को मिलेगा।

दरअसल, केंद्र सरकार उज्ज्वला लाभार्थियों को दो स्तरों पर आर्थिक मदद दे रही है। पहली मदद के तौर पर 300 रुपये की सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। वहीं, दूसरी ओर सरकार प्रति सिलेंडर 325.24 रुपये की अतिरिक्त सहायता भी वहन कर रही है। इन दोनों को मिलाकर कुल 625.24 रुपये की राहत मिलती है। इसके बाद 1,267.24 रुपये की लागत वाला सिलेंडर लाभार्थी को प्रभावी रूप से 642 रुपये में पड़ता है।

किन लोगों को मिलेगा 642 रुपये में सिलेंडर?

इस सुविधा का लाभ हर LPG उपभोक्ता को नहीं मिलेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का पात्र लाभार्थी होना जरूरी है। योजना के तहत गरीब परिवार की 18 साल या उससे अधिक उम्र की महिला को गैस कनेक्शन दिया जाता है। शर्त यह भी है कि परिवार के किसी सदस्य के नाम पर पहले से कोई दूसरा LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अंत्योदय अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के पात्र परिवारों, चाय बागान श्रमिकों, वनवासी और अन्य निर्धारित गरीब परिवारों की महिलाएं योजना के दायरे में आती हैं।

कैसे मिलेगा सब्सिडी का फायदा?

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सिलेंडर की बुकिंग अपने संबंधित गैस वितरक के माध्यम से करानी होगी। सिलेंडर की डिलीवरी और भुगतान के बाद पात्र उपभोक्ता को 300 रुपये की सब्सिडी DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए बैंक खाते में मिलती है। इसके लिए बैंक खाता आधार से लिंक होना और जरूरी प्रमाणीकरण पूरा होना आवश्यक है। लाभार्थी को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उसका उज्ज्वला कनेक्शन सक्रिय है और बैंक खाते की जानकारी सही है।

साल में कितने सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी?

इस राहत की एक अहम शर्त भी है। सरकार की 300 रुपये प्रति सिलेंडर वाली लक्षित सब्सिडी साल में पहले चार रिफिल पर दी जाती है। यानी हर सिलेंडर पर यह लाभ असीमित संख्या में नहीं मिलेगा। चार रिफिल की निर्धारित सीमा पूरी होने के बाद अतिरिक्त सिलेंडर पर यही सब्सिडी लागू नहीं होगी।

इसलिए अगर आप भी उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं, तो सिलेंडर बुक कराने से पहले अपनी सब्सिडी पात्रता और बैंक खाते की स्थिति जरूर जांच लें।

संबंधित सामग्री

एक दशक, जिसने भारत में गरीबी की तस्वीर बदल दी

एक दशक, जिसने भारत में गरीबी की तस्वीर बदल दी

जनधन, डीबीटी, उज्ज्वला, आवास, आयुष्मान और महिला स्वयं सहायता समूहों ने सामाजिक सुरक्षा व आजीविका को मजबूत किया। अब लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत है।

Nov 23, 2026
दिवाली से पहले महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, अब इतने हुए 19 किलो वाले गैस के दाम

दिवाली से पहले महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, अब इतने हुए 19 किलो वाले गैस के दाम

दिवाली से पहले 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 10 रुपये बढ़ गई है। जानिए अब दिल्ली में कितने हुए दाम और घरेलू गैस सिलेंडर की क्या है कीमत।

Nov 01, 2026
Month New Rules: 1 नवंबर से कमर्शियल सिलेंडर महंगा, अनजान कॉलर का असली नाम दिखेगा, FASTag पास भी शुरू

Month New Rules: 1 नवंबर से कमर्शियल सिलेंडर महंगा, अनजान कॉलर का असली नाम दिखेगा, FASTag पास भी शुरू

1 नवंबर से कॉमर्शियल सिलेंडर 17 रुपए तक महंगा हुआ। फोन पर कॉलर का असली नाम दिखेगा और टोल के पास रहने वालों को सालभर का लोकल FASTag पास मिलेगा

Nov 01, 2026
Distributors Commission Hike: LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को बड़ी राहत; डीलरशिप कमीशन बढ़ाने पर बनी सहमति

Distributors Commission Hike: LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को बड़ी राहत; डीलरशिप कमीशन बढ़ाने पर बनी सहमति

LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स के कमीशन में अंतरिम बढ़ोतरी की सिफारिश पर IOCL, BPCL और HPCL सहमत हो गई हैं। अब प्रस्ताव को लागू करने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार है।

Oct 25, 2026
LPG Price Hike Diwali: दीवाली से पहले क्या महंगे हुए सिलेंडर के दाम? जानिए क्या हैं आज के रेट

LPG Price Hike Diwali: दीवाली से पहले क्या महंगे हुए सिलेंडर के दाम? जानिए क्या हैं आज के रेट

दीवाली से पहले रसोई गैस के दाम बढ़ गए है क्या? तो जानिए आज क्या सिलेंडर के रेट में कोई बड़ा बदलाव हुआ है। इतना ही नहीं कमर्शियल सिलेंडर के लेकर क्या अपडेट है।

Oct 25, 2026