Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

सिर्फ रील्स में ही नहीं सेहत के मामले में भी जबरदस्त है हल्दी वाला पानी, जान लीजिए इसके फायदे

सिर्फ रील्स में ही नहीं सेहत के मामले में भी जबरदस्त है हल्दी वाला पानी, जान लीजिए इसके फायदे

हल्दी में करक्यूमिन (Curcumin) नाम का एक खास एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो पेट की सूजन और गैस की समस्या को कम करने में मदद करता है।

सिर्फ रील्स में ही नहीं सेहत के मामले में भी जबरदस्त है हल्दी वाला पानी जान लीजिए इसके फायदे

Turmeric Water Benefits: सोशल मीडिया पर इन दिनों हल्दी वाले पानी के वीडियो वायरल होते जा रहे हैं। जहां पर हल्दी वाले पानी को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। हल्दी वाला पानी जहां पर कई मामलों में बेस्ट होता हैं वही पर इसके फायदे जानकर आप खुद चौंक जाएंगे।

हल्दी में करक्यूमिन (Curcumin) नाम का एक खास एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो पेट की सूजन और गैस की समस्या को कम करने में मदद करता है। अगर आप हल्दी गुनगुने पानी के साथ लेते हैं तो फायदा मिलता है।

जानिए हल्दी वाला पानी पीने के फायदे

आपको बताते चलें कि आप नियमित रूप से हल्दी वाला पानी पी सकते हैं इसके फायदे कई सारे हैं। इसके बारे में डाइटिशियन में जानकारी दी है।

1- शरीर के सभी टॉक्सिन को बाहर निकालने के लिए हल्दी वाला पानी बेस्ट डिटॉक्स वाटर होता हैं। थकान, स्किन प्रॉब्लम और मूड स्विंग जैसी समस्याओं के लिए हल्दी वाला पानी सही होता हैं। हल्दी वाला पानी लीवर को साफ करने में मदद करता है और शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है।

2- कोरोना काल के समय से हर कोई इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करने के लिए कई तरह की चीज लेने लगे हैं इसमें ही हल्दी वाला पानी बेस्ट औषधि होता है। रोज सुबह हल्दी वाला पानी पीने से शरीर इम्यूनिटी बढ़ती है और संक्रमण से बचाव होता है।

3- वजन घटाने वालों के लिए हल्दी वाला पानी सबसे अच्छा होता है। हल्दी मेटाबॉलिज्म को तेज करती है जिससे फैट जल्दी बर्न होता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो रोजाना गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर पीएं आपका फैट बर्न हो जाएगा।

4- त्वचा के लिए भी हल्दी वाला पानी बेस्ट होता हैं। हल्दी का सेवन करने से चेहरा अंदर से चमकदार और हेल्दी बनाता है। आपको पिंपल्स, दाग-धब्बों और ड्रायनेस जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।

Related to this topic: