Breaking News
  • जम्मू-कश्मीर में 28 दिनों में 733 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 47 के घर पर बुलडोजर चला
  • नोएडा की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई ब्लास्ट हुए: शोरूम और 7 दुकानें जलकर राख
  • हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान-चालीसा पाठ हुआ, मां वाग्देवी की पूजा हुई
  • एमपी में हर पाठ्यक्रम में शहीद की पत्नी और बच्चों के लिए एक सीट आरक्षित रहेगी
  • बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी
  • ISIS के नंबर-2 कमांडर की अमेरिकी ऑपरेशन में मौत, अफ्रीका में छिपा था
  • नीदरलैंड में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत बड़े सपने देख रहा

होम > यूटिलिटी

खुशखबरी! जियो यूजर्स को जल्द मिलने वाला है सुपरफास्ट Wi-Fi इंटरनेट, कंपनी ने की मांग

खुशखबरी! जियो यूजर्स को जल्द मिलने वाला है सुपरफास्ट Wi-Fi इंटरनेट, कंपनी ने की मांग

हाल ही में कंपनी ने Wi Fi सर्विस को मजबूत बनाने के लिए एक नया कदम उठाया है।


खुशखबरी जियो यूजर्स को जल्द मिलने वाला है सुपरफास्ट wi-fi इंटरनेट कंपनी ने की मांग

Jio Company: देश के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी रिलायंस जियो कंपनी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी से एक है। हाल ही में कंपनी ने Wi Fi सर्विस को मजबूत बनाने के लिए एक नया कदम उठाया है। जिसके तहत भारत सरकार के टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग सेंटर (TEC) से खास परमिशन मांगी है।

 दरअसल कंपनी की परमिशन 26 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड को Wi-Fi सर्विस देने के लिए इस्तेमाल करने के लिए मांगी गई है।

जानिए कंपनी ने क्या की मांग 

आपको बताते चले कि, मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स को अच्छी सेवाएं देने के लिए हमेशा से प्रयासरत है। कंपनी ने इस मामले में टेक्निकल डिपार्टमेंट TEC को आवेदन किया है। वो 26 GHz बैंड का इस्तेमाल Wi-Fi सर्विसेज के लिए करना चाहती है।

जानिए क्या कहते है नियम

यहां पर इस मामले में प्रभावी नियमों के बारे में जाने तो, 2022 में हुई स्पेक्ट्रम नीलामी के डॉक्यूमेंट में नियम के बारे में कहा गया है। अगर कोई कंपनी 5G के लिए मिले स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल किसी और टेक्नोलॉजी के लिए करना चाहती है, तो उसे पहले सरकार की मंजूरी लेनी होगी। 

6 महीने पहले देनी होती हैं जानकारी 

आपको बताते चलें कि, नियम में यह भी कहा गया है कि, नई टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल में लाने से कम से कम 6 महीने पहले उसका पूरी जानकारी देना जरूरी है। इसके अलावा यही नहीं ये टेक्नोलॉजी ऐसी होनी चाहिए जो ITU, TEC या किसी इंटरनेशन स्टेंडर्ड बॉडी ने पहले से अलाउ किया हो। बता दें कि, अकेले जियो ने लगभग 88,078 करोड़ की बोली लगाई और सबसे ज्यादा स्पेक्ट्रम हासिल किया।

Related to this topic: