Jio Platforms IPO Allotment Status Check Today

JIO IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट आज, इन स्टेप्स की मदद से चेक करें शेयर मिला या नहीं

जियो प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट आज होगा। BSE, NSE और केफिन टेक की साइट पर स्टेटस देख सकते हैं। रिटेल कैटेगरी 2.72 गुना भरी थी और लिस्टिंग 28 अक्टूबर को होगी।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
JIO IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट आज, इन स्टेप्स की मदद से चेक करें शेयर मिला या नहीं

JIO IPO Launch Today

बिजनेस। रिलायंस इंडस्ट्रीज के एक और कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स IPO अलॉटमेंट आज सोमवार 26 अक्टूबर को होने जा रहा है। अगर आपने भी इस आईपीओ में पैसा लगाया है, तो अलॉटमेंट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, कि शेयर मिले या नहीं स्थिति को BSE, NSE या रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज की वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं। शेयर बाजार में लिस्टिंग बुधवार 28 अक्टूबर को होगी।

BSE और NSE की वेबसाइट पर ऐसे देखें अलॉटमेंट स्टेटस

-बीएसई पर स्टेटस देखने के लिए सबसे पहले एक्सचेंज के आधिकारिक अलॉटमेंट पेज पर जाएं। 
-यहां इश्यू टाइप में Equity चुनें और ड्रॉपडाउन लिस्ट से Jio Platforms सेलेक्ट करें।
-इसके बाद अपना PAN नंबर या एप्लीकेशन नंबर डालें, कैप्चा भरें और Submit बटन दबा दें।
- स्क्रीन पर अलॉटमेंट का स्टेटस और मिले हुए शेयरों की संख्या दिख जाएगी।

NSE पर भी तरीका लगभग यही है। एक्सचेंज के आईपीओ वेरिफिकेशन पेज पर जाएं और लिस्ट में से Jio Platforms IPO चुनें। फिर PAN या एप्लीकेशन की जानकारी भरकर सबमिट करें। कुछ सेकंड में आपको अलॉटमेंट की स्थिति दिख जाएगी।

केफिन टेक के पोर्टल से कैसे देखें स्टेटस

आईपीओ का रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज है। इसलिए उसके आईपीओ पोर्टल पर भी स्टेटस देखा जा सकता है। 
सबसे पहले Kfintech की ऑफिशियल वेबसाइट https://ipostatus.kfintech.com/ पर जाएं।
पोर्टल खोलकर IPO Allotment Status के ड्रॉपडाउन में Jio Platforms IPO चुनें।
इसके बाद PAN, एप्लीकेशन नंबर या डिमैट डिटेल्स में से कोई एक विकल्प चुनें।
मांगी गई जानकारी भरें और फॉर्म सबमिट कर दें। यदि आपको शेयर मिले होंगे तो वहां शो कर देगा।
बता दें कि जियो का आईपीओ अलॉटमेंट गूगल पर भी ट्रेंड कर रहा है। 

किस कैटेगरी में कितना सब्सक्रिप्शन

रिटेल कैटेगरी में यह आईपीओ 2.72 गुना भरा था। यानी जितने शेयर रिजर्व रखे गए थे, उससे ज्यादा अर्जियां आईं। ऐसे में नियमों के तहत शेयरों का अलॉटमेंट लॉटरी सिस्टम से तय होता है और हर आवेदक को शेयर मिलना तय नहीं है। एनएसई के मुताबिक तीन दिन में यह आईपीओ कुल 22.19 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें QIB यानी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 70.55 गुना रही। NII यानी गैर संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 14.00 गुना भरा और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 2.72 गुना।

शेयर न मिले तो क्या करें, जरूरी तारीखें

अगर आपको अलॉटमेंट नहीं मिलता, तो ब्लॉक की गई रकम 27 अक्टूबर 2026 तक आपके बैंक खाते में अनब्लॉक हो जाएगी। बाजार जानकारों की सलाह है कि सिर्फ आईपीओ में शेयर न मिलने की वजह से लिस्टिंग के दिन जल्दबाजी में खरीदारी न करें। लिस्टिंग के बाद शेयर की कीमत, वैल्यूएशन और कंपनी के प्रदर्शन को परखकर ही निवेश का फैसला लें।

जियो आईपीओ की जरूरी तारीखें इस तरह हैं। अलॉटमेंट सोमवार 26 अक्टूबर 2026 को होगा। रिफंड की शुरुआत मंगलवार 27 अक्टूबर को होगी और उसी दिन डिमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट होंगे। शेयर बाजार में लिस्टिंग बुधवार 28 अक्टूबर 2026 को होगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026