Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > यूटिलिटी

पेट बार-बार हो रहा खराब? मानसून में रखें इन बातों का खास ख्याल

पेट बार-बार हो रहा खराब? मानसून में रखें इन बातों का खास ख्याल

Health News: मानसून के मौसम में बार बार पेट ख़राब होने की समस्या काफी ज्यादा होती है।

पेट बार-बार हो रहा खराब मानसून में रखें इन बातों का खास ख्याल

Health News: मानसून का मौसम जहां बारिश की ठंडक और राहत लेकर आता है वहीं यह सेहत के लिए कई बार मुसीबत भी बन जाता है। खासकर जब बात हो पेट की खराबी यानी बार-बार लूज मोशन की। बारिश और नमी वाले इस मौसम में खाने-पीने में थोड़ी सी लापरवाही भी आपको बीमार कर सकती है। इस मौसम में गंदगी और संक्रमित पानी की वजह से बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं जो पेट में इंफेक्शन का कारण बनते हैं। यही कारण है कि मानसून में लूज मोशन और डायरिया की शिकायत आम हो जाती है। लेकिन कई बार यह समस्या इतनी गंभीर हो सकती है कि व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि इस दौरान घर में ORS का पैकेट जरूर रखा जाए और कुछ घरेलू उपाय भी अपनाए जाएं।

डॉक्टरों की माने तो बारिश के मौसम में पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर किसी को दस्त हो जाएं तो सबसे पहले उसे ORS घोल देना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। इसके अलावा दही और केला भी काफी फायदेमंद होते हैं। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन क्रिया को मजबूत करते हैं और दस्त को कम करने में मदद करते हैं। वहीं केला शरीर में पोटैशियम की कमी को पूरा करता है

इसके अलावा लूज मोशन होने पर नारियल पानी, नींबू पानी और सादा पानी ज्यादा से ज्यादा पीना चाहिए। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहता है। लेकिन ये सब उपाय तभी तक ठीक हैं जब तक आराम मिल रहा हो। अगर लक्षण लगातार बने रहें तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

डॉक्टर के पास कब जाएं?

अगर दिन में तीन बार से ज्यादा दस्त हो रहे हों डॉक्टर के पास जरूर जाये। इसके अलावा, उल्टी या तेज बुखार आने पर, बहुत ज्यादा कमजोरी होने पर, पेशाब कम हो गया हो या शरीर में पानी की कमी लग रही हो तो डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए। 

Related to this topic: