Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > यूटिलिटी

डायबिटीज में फास्टिंग करना सही या गलत? जानें इसपर एक्सपर्ट की राय

डायबिटीज में फास्टिंग करना सही या गलत? जानें इसपर एक्सपर्ट की राय

Health News: डायबिटीज के मरीजों में यह बहुत बड़ा सवाल रहता है कि उन्हें फास्टिंग रखना चाहिए कि नहीं l जानें इसके बारे में एक्सपर्ट क्या कहते हैं l

डायबिटीज में फास्टिंग करना सही या गलत जानें इसपर एक्सपर्ट की राय

Health News: डायबिटीज़ के मरीज अक्सर सोचते हैं कि फास्टिंग यानी उपवास रखने से ब्लड शुगर कंट्रोल हो सकता है। लेकिन ये सोच हर बार सही नहीं होती। कुछ लोगों के लिए फास्टिंग फायदेमंद हो सकता है तो कुछ के लिए नुकसानदायक भी। इसलिए फास्टिंग करने से पहले एक्सपर्ट्स की राय जान लेना बेहद ज़रूरी है।

एक्सपर्ट की माने तो डायबिटीज़ के मरीज अगर डॉक्टर की निगरानी में इंटरमिटेंट फास्टिंग (जैसे 16:8 पैटर्न) करें तो इससे शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर हो सकती है। इससे वजन भी घटता है और ब्लड शुगर स्पाइक्स कम होते हैं। लेकिन हर डायबिटिक मरीज के लिए ये तरीका काम नहीं करता।

उनका ये भी कहना है कि अगर आप इंसुलिन या शुगर कम करने वाली दवाएं लेते हैं तो उपवास के दौरान आपकी शुगर अचानक बहुत गिर सकती है l इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के डायबिटीज़ के मरीजों को उपवास नहीं करना चाहिए।

किन्हें फास्टिंग नहीं करनी चाहिए?

डायबिटीज के उन मरीजों को बिल्कुल भी फास्टिंग नहीं करनी चाहिए जिनकी शुगर बार-बार बिगड़ती रहती है। जो पूरी तरह से इंसुलिन पर निर्भर हैं। जिन्हें पहले भी हाइपोग्लाइसीमिया हो चुका है। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं या बुजुर्ग जिन्हें डायबिटिक है l 

Related to this topic: