Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

बेफिक्र डाइट में शामिल करें ये स्नैक्स, नहीं बढ़ेगा वजन

बेफिक्र डाइट में शामिल करें ये स्नैक्स, नहीं बढ़ेगा वजन

Health News: कुछ स्नैक्स ऐसे होते हैं जिन्हे खाने से आपको अच्छा भी लगता है और आपका वजन भी बिलकुल नहीं बढ़ता है।

बेफिक्र डाइट में शामिल करें ये स्नैक्स नहीं बढ़ेगा वजन

Health News: अक्सर हम अपने आस पास ऐसे लोगों को जरूर देखते होंगे जो वजन कम करना तो चाहते है लेकिन अपनी भूख की वजह से वो इसे कम नहीं कर पाते। जो लोग वजन कम करना चाहते है तो एक्सरसाइज तो बराबर करते है लेकिन भूख लगने पर कुछ ऐसा खा लेते है जिससे कि उनकी सारी मेहनत बर्बाद हो जाती है। कई बार ऐसा देखा गया है कि शाम के समय लोगों को स्नैक्स खाने की क्रेविंग होती है और तब लोग बाहर जाकर कुछ अनहेल्दी खा लेते है जिसकी वजह से उनकी पूरी डाइट खराब हो जाती है। ऐसे लोग अपने भूख पर कंट्रोल भी नहीं रख पाते हैं। 

लेकिन हम आपको बता दें कि कुछ ऐसे हेल्दी स्नैक्स होते हैं जिसे खाने से अपनी डाइट खराब नहीं होती और और आपका वजन भी बिल्कुल नहीं बढ़ता। इस स्नैक्स को ऐसे लोग जरूर खा सकते है जो खाने पिने के बहुत शौकीन होते हैं। 

दही और बेरीज का कॉम्बिनेशन

दही में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, वहीं बेरीज एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। जब इन दोनों को साथ खाया जाए तो यह एक शानदार हेल्दी स्नैक बन जाता है। यह न केवल पेट को भरा रखता है, बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी देता है। सुबह के समय या फिर किसी भी वक्त हल्की भूख लगने पर आप इसे खा सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स 

बादाम, अखरोट, काजू और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स फाइबर, हेल्दी फैट और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। गर्मियों में इन्हें पानी में भिगोकर खाना बेहतर होता है क्योंकि इससे इनकी गर्म तासीर कम हो जाती है। थोड़ी मात्रा में ड्राई फ्रूट्स खाना भूख को कंट्रोल करता है और एनर्जी भी देता है।

चिया सीड्स 

चिया सीड्स छोटे जरूर होते हैं लेकिन इनमें पोषण की भरमार होती है। इनमें फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्लांट-बेस्ड प्रोटीन मौजूद होता है। इन्हें रातभर पानी या दूध में भिगोकर सुबह खाया जा सकता है। यह न केवल पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है।

ताजे फल

तरबूज, खरबूजा, पपीता जैसे फल गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हाइड्रेट भी रखते हैं। इन फलों में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे पेट भी भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती। फलों को सुबह के समय खाना सबसे फायदेमंद होता है।

Related to this topic: