Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > यूटिलिटी

ऋतिक रोशन को लगी चोट , वॉकिंग स्टिक का सहारा लेते देखा, फैंस में बढ़ी चिंता

ऋतिक रोशन को लगी चोट , वॉकिंग स्टिक का सहारा लेते देखा, फैंस में बढ़ी चिंता

ऋतिक रोशन को वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते देखकर फैंस की बढ़ी चिंता

ऋतिक रोशन को लगी चोट  वॉकिंग स्टिक का सहारा लेते देखा फैंस में बढ़ी चिंता

बॉलीवुड के फिटनेस आइकॉन और ‘हैंडसम हंक’ ऋतिक रोशन की एक नई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में ऋतिक को वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते हुए देखा गया। जिससे उनके फैंस में चिंता की लहर दौड़ गई।

ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस और परफॉर्मेंस के लिए को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में पैपराजी ने उन्हें मुंबई में स्पॉट किया। जहां वह अपनी कार की ओर जाते समय वॉकिंग स्टिक का इस्तेमाल कर रहे थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक्टर गंभीर नजर आए और चलने में परेशानी हो रही थी।

 ‘कृष’ घायल हो गए है

फैंस ने वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ लगा दी। कई यूजर्स ने लिखा कि ‘कृष’ घायल हो गए है, जबकि कुछ ने उनकी जल्दी रिकवरी के लिए प्रार्थना की। हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि ऋतिक को चोट कैसे लगी।

वर्कफ्रंट की अपडेट

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को आखिरी बार फिल्म ‘वॉर 2’ में देखा गया था। जिसमें उन्होंने जूनियर एनटीआर के साथ एक्शन सीन्स किए थे। अब वह अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘कृष 4’ की तैयारियों में बिजी हैं। रिपोर्ट् के अनुसार, ऋतिक इसके लिए भारी वर्कआउट और स्टंट्स की प्रैक्टिस कर रहे हैं। जिससे चोट लगने की संभावना जताई जा रही है।

फिटनेस आइकॉन की हालत

52 साल की उम्र में भी ऋतिक यंग एक्टर्स को टक्कर देने वाली फिटनेस रखते हैं। उनकी एक्शन फिल्मों और वर्कआउट वीडियो को देखकर फैंस हमेशा इंस्पायर्ड रहते हैं। ऐसे में उन्हें चोटिल देखना उनके चाहने वालों के लिए चिंता का कारण बन गया है। फैंस की उम्मीद है कि यह चोट मामूली होगी और ऋतिक जल्द ही अपने सुपरहीरो अवतार में बड़े पर्दे पर लौटेंगे।