Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

होली के समय सेहत का ऐसे रखें ध्यान, जानें आयुर्वेद डॉक्टर से उपाय

होली के समय सेहत का ऐसे रखें ध्यान, जानें आयुर्वेद डॉक्टर से उपाय

Holi 2025: होली पर मौसम में बदलाव और गलत खानपान से सेहत पर काफी असर पड़ता है l इसीलिए जानें कैसे आप अपनी सेहत का ख्याल रखें l

होली के समय सेहत का ऐसे रखें ध्यान जानें आयुर्वेद डॉक्टर से उपाय

Holi 2025: होली के समय अलग अलग तरह के पकवान खाने से लोगों की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो जाती है l होली के समय मौसम में भी काफी बदलाव होता है जिसकी वजह से तबीयत खराब हो जाती है l इस मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए आयुर्वेद के डॉक्टरों ने कई उपाय बताये हैं l जिन्हें अपनाने से तबीयत पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा l 

आयुर्वेद डॉक्टर का कहना है कि होली के त्योहार में लोग अलग अलग तरह के पकवान बनाते और खाते हैं l जिसकी वजह से उनकी तबीयत खराब हो जाती है l अगर होली में आप जरा सी भी लापरवाही करते हैं तो इससे वात, पित्त और कफ का संतुलन बिगड़ जाता है l और शरीर में कई तरह की बीमारियां पनपने लगती हैं l आयुर्वेद डॉक्टर का कहना है कि होली पर ठंडाई, लस्सी, मेवे आदि खाने से शरीर में वात दोष काफी ज्यादा बढ़ जाता है l 

इसीलिए उनका मानना है कि आपको होली का त्योहार अच्छे से मनाते हुए एक निश्चित मात्रा में ही सभी चीजों का सेवन करना चाहिए l लोगों को भी यही कहा जाता है कि अपनी भूख के हिसाब से ही संतुलित भोजन करना चाहिए l बता दें कि ज्यादा खाना खाने से शरीर में कोलेस्ट्राल का लेवल भी बढ़ जाता है l इससे शुगर में भी बढ़ोतरी हो जाती है l 

होली पर ऐसे रखें सावधानी 

आयुर्वेद डॉक्टर का कहना है कि आप डाइट में दही, लस्सी, हर्बल ड्रिंक्स इन सब चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं l इसके अलावा अगर आपको किसी चीज़ की बीमारी है या आप पहले से किसी दवा का इस्तेमाल कर रहे हों तो उसे समय से लेना बिल्कुल भी न भूलें l इसके अलावा अगर आप होली पर अपना ख्याल रखना चाहते हैं तो हर घंटे कुछ खाने से बचे l