अगर आप भी बाजार के अंगूर खा रहे हैं, तो हो जाएँ सावधान, क्योंकि हो सकता है कि आप भी केमिकल वाले अंगूर खा रहे हों। इसलिए जान लीजिए घर पर ही कैसे अंगूरों को क्लीन किया जा सकता है?
बाजार में मिलने वाले ताजे और रसीले अंगूर देखकर सभी का मन ललचा जाता है, खासकर बच्चे तो अंगूरों के दीवाने होते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले अंगूरों पर केमिकल भी हो सकते हैं, जो आपकी बॉडी के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए जान लीजिए घर पर ही कैसे केमिकल को हटाया जा सकता है।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि घर पर ही आसानी से अंगूरों पर से केमिकल को कैसे हटाया जा सकता है। दरअसल, जब अंगूर की खेती की जाती है तब उसके ऊपर कुछ केमिकल छिड़के जाते हैं, ताकि वह कीड़ों से बच सके और लंबे समय तक सुरक्षित रह सके। ऐसे में कभी भी अंगूर को बिना धोए नहीं खाना चाहिए।
अंगूर पर क्यों लगाए जाते हैं रसायन
फलों को कीटों और बीमारियों से बचाने के लिए खेतों में कीटनाशक दवाएं डाली जाती हैं। इसके अलावा कई व्यापारी अंगूर को ज्यादा समय तक खराब होने से बचाने और चमक बनाए रखने के लिए भी कुछ रसायनों का इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि कई बार अंगूर असामान्य रूप से चमकदार दिखाई देते हैं।
बॉडी पर क्या असर पड़ता है?
अगर अंगूर तो बिना धोए खा लिया जाए, तो यह आपकी बॉडी के लिए हार्मफूल साबित हो सकता है। जिसकी वजह से कई बार पेट से जुड़ी समस्या या एलर्जी भी हो जाती है। इसलिए सावधानी बर्तनी जरूरी है।
घर पर कैसे साफ करें अंगूर?
नमक वाले पानी का इस्तेमाल
एक बर्तन में साफ पानी लेकर उसमें थोड़ा नमक मिलाएं। अब अंगूर को कुछ मिनट के लिए इसमें रखें और फिर पानी से धो लें। इससे अंगूर के ऊपर लगी गंदगी कम होती है।
बेकिंग सोडा से सफाई
बेकिंग सोडा को भी फल साफ करने में मददगार माना जाता है। पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर अंगूर को कुछ देर के लिए उसमें रखें और बाद में अच्छी तरह धो लें। इससे भी अंगूर के ऊपर लगा केमिकल हट जाता है।
हल्के गुनगुने पानी का तरीका
सबसे आसान तरीका यह है कि आप हल्के गुनगुने पानी में अंगूर को कुछ देर के लिए डाल दें, जिससे इसके ऊपर लगा केमिकल हट जाएगा।
अंगूर खरीदते समय ध्यान रखें
कई बार अंगूरों को जरूरत से ज्यादा चमकदार बनाने के लिए उसके ऊपर केमिकल मिलाया जाता है, ताकि वह लोगों को अधिक पसंद आ सके। इसलिए इस तरह के अंगूरों को खरीदने से बचे। कुछ अंगूर केमिकल से अधिक पकाए जाते हैं, ताकि वह बाहर से रसिले लगे। लेकिन यह भी आपकी हेल्थ के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकते हैं।
सबसे जरूरी ध्यान देने वाली बात यह है कि कभी भी बिना धोए अंगूर न खाए। थोड़ी सी सावधानी से आप बड़ी-बड़ी बिमारियों से बच सकते हैं। इसलिए हमेशा जब भी फल खाए, तो उसे धोना बिल्कुल न भूलें।