Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

गर्मियों में चेहरा चमकाएगा ये घरेलू फेस पैक, जानिए मुल्तानी मिट्टी के साथ कौन-से रस मिलाना है फ

गर्मियों में चेहरा चमकाएगा ये घरेलू फेस पैक, जानिए मुल्तानी मिट्टी के साथ कौन-से रस मिलाना है फायदेमंद

Skin Care Tips: चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाना काफी अच्छा होता है l इससे चेहरा चमकदार हो जाता है l

गर्मियों में चेहरा चमकाएगा ये घरेलू फेस पैक जानिए मुल्तानी मिट्टी के साथ कौन-से रस मिलाना है फायदेमंद

Skin Care Tips: गर्मी का मौसम शुरू होते ही चेहरे पर धूप, धूल और पसीने का असर दिखने लगता है। त्वचा रूखी हो जाती है, दाग-धब्बे बढ़ने लगते हैं और चेहरा अपनी चमक खो देता है। ऐसे में अगर आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाय कुछ घरेलू उपाय अपनाएं, तो आपकी स्किन न सिर्फ हेल्दी रहेगी, बल्कि उसमें नेचुरल निखार भी बना रहेगा। 

मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं ये 3 असरदार रस

आलू का रस

आलू का रस स्किन को नेचुरल रूप से चमकदार बनाता है। इसे फेस पैक बनाने के लिए एक आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें और उसमें 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखें, फिर ठंडे पानी से धो लें। कुछ दिनों में ही चेहरे की रंगत साफ नजर आने लगेगी।

टमाटर का रस

टमाटर में नेचुरल एसिड होते हैं जो टैनिंग दूर करने और चेहरे से दाग-धब्बे मिटाने में मदद करते हैं। टमाटर का रस और मुल्तानी मिट्टी मिलाकर फेस पैक बनाएं और इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें। इससे त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार बनती है।

नींबू का रस

नींबू में मौजूद विटामिन C त्वचा से पिंपल्स और दाग हटाने में बेहद कारगर है। नींबू का रस और मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगाएं, इससे त्वचा पर जमी गंदगी साफ होती है और झुर्रियां भी धीरे-धीरे कम होती हैं।

अगर आप गर्मियों में इन घरेलू नुस्खों को अपनाते हैं, तो न केवल स्किन की समस्याओं से राहत मिलेगी, बल्कि बिना किसी महंगे प्रोडक्ट के आपका चेहरा बेदाग और ग्लोइंग बना रहेगा।

Related to this topic: