Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

सर्दी-जुकाम में राहत पाने का देसी नुस्खा, घर पर ऐसे करें तैयार अजवाइन का पानी

सर्दी-जुकाम में राहत पाने का देसी नुस्खा, घर पर ऐसे करें तैयार अजवाइन का पानी

सर्दियां पड़ते ही लोगों को सर्दी-जुखाम जैसी बीमारियों के साथ ही सीने में कफ जमने जैसी समस्या होने लगती है। अजवाइन का पानी इसे ठीक करने में मदद करेगा।

सर्दी-जुकाम में राहत पाने का देसी नुस्खा घर पर ऐसे करें तैयार अजवाइन का पानी

नई दिल्लीः सर्दियों के मौसम और बढ़ते प्रदूषण की वजह से सर्दी, जुकाम और छाती में कफ जमने की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में दवाओं के अलावा कुछ घरेलू उपाय बेहद कारगर साबित होते हैं। यह शरीर को नुकसान पहुंचाए बिना बीमारी का इलाज करते हैं। इन घरेलू उपायों में से एक लोकप्रिय और प्रभावी देसी नुस्खा है अजवाइन का पानी।

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय अजवाइन के पानी के गुणों के बारे में ना सिर्फ विस्तार से जानकारी दी है। साथ ही घर पर खुद से तैयार करने की पूरी विधि भी बताता है। यह सरल, प्राकृतिक और आसानी से उपलब्ध सामग्री से बनने वाला उपाय जुकाम और कंजेशन में तुरंत राहत प्रदान करता है।

अजवाइन में होते हैं ये गुण

अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एक्सपेक्टोरेंट गुण होते हैं। यह छाती में जमा बलगम को ढीला करते हैं और सांस की नलियों को साफ करने में मदद करते हैं। नियमित और सीमित मात्रा में सेवन से सांस लेने में आराम मिलता है। इतना ही नहीं शरीर को राहत मिलती है। यह उपाय सदियों से खासकर ठंड के दिनों में भारतीय घरों में इस्तेमाल किया जा रहा है।

अजवाइन का पानी बनाने की विधि

अजवाइन का पानी बनाने की विधि बहुत आसान है। सबसे पहले 1 कप पानी को उबालें। उबलते पानी में 1 चम्मच अजवाइन डाल दें। इसे धीमी आंच पर 5-10 मिनट तक उबालें, ताकि अजवाइन के गुण पानी में अच्छी तरह घुल जाएं। फिर इसे छान लें और गुनगुना होने पर पी लें। दिन में 1-2 बार इसका सेवन किया जा सकता है। गुनगुने पानी में अजवाइन की खुशबू और स्वाद न केवल राहत देता है, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाता है।

आयुर्वेद के अनुसार, अजवाइन का पानी न केवल जुकाम और कंजेशन में राहत देता है, बल्कि यह इम्युनिटी को भी मजबूत बनाने में सहायक है।

इन बातों का रखे ध्यान

यह उपाय बेहद फायदेमंद है, लेकिन कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी है। अधिक मात्रा में सेवन न करें, क्योंकि इससे पेट में जलन या एसिडिटी हो सकती है। खाली पेट लेने से पहले अपनी सहनशीलता जांच लें। साथ ही गर्भवती महिलाएं इसका सेवन डॉक्टर की सलाह लेकर ही करें।

Related to this topic: