Breaking News
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा - कहीं भी नमाज करना धार्मिक अधिकार नहीं
  • चारधाम यात्रा 2026- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
  • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में क्रैश:जोरहाट से 60 किमी दूर हादसा
  • दिल्ली के LG बदले, तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, लद्दाख भेजे गए वीके सक्सेना
  • आर एन रवि पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) बिहार के गवर्नर
  • अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल

होम > यूटिलिटी

होली पर गुजिया की रेसिपी

घर पर बनाएं बिल्कुल बाजार जैसी खस्ता गुजिया, जानें पूरी रेसिपी

गुजिया बनाने के लिए अब परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। अब बस मिनटों में बनाए घर पर ही बाजार जैसी गुजिया। जान लें पूरी विधि।


घर पर बनाएं बिल्कुल बाजार जैसी खस्ता गुजिया जानें पूरी रेसिपी

होली के त्योहार बिना गुजिया के अधूरा रहता है और शायद ही ऐसा कोई घर होता होगा जिस घर में गुजिया नहीं आती हो। लेकिन इस बार क्या आपका मन भी घर पर गुजिया बनाने का कर रहा है। लेकिन यह नहीं पता कि घर पर ही कैसे बाजार जैसी क्रिस्पी टेस्टी गुजिया बनाए? तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि घर पर ही नारियल गुड़ की टेस्टी गुजिया कैसे बनाए? चलिए जान लिजिए इसे बनाने की पूरी विधि क्या है?

सबसे पहले इसे बनाने की सामग्री जान लेते हैं। जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

आटा:

  • मैदा – 2 कप

  • देसी घी – 1/4 कप

  • पानी – आवश्यकता अनुसार

स्टफिंग:

  • सूखा कद्दूकस किया नारियल – 1 कप

  • गुड़ (बारीक पिसा हुआ) – 3/4 कप

  • खोया – 1 कप

  • कटे हुए मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता) – 2-3 बड़े चम्मच

  • किशमिश – 1 बड़ा चम्मच

  • इलायची पाउडर – 1 छोटी चम्मच

तलने के लिए:

  • घी या रिफाइंड तेल

चलिए अब इसे बनाने की पूरी विधि जान लेते हैं।

1. आटा तैयार करें:
एक बड़े बर्तन में मैदा और पिघला हुआ घी मिलाकर हाथों से अच्छे से रगड़ें। जब मैदा और घी अच्छी तरह मिल जाएं और मोयन बन जाए, तो धीरे-धीरे पानी डालकर सख्त लेकिन नरम आटा गूंथ लें। आटे को गीले सूती कपड़े से ढककर 20-30 मिनट के लिए रख दें।

2. स्टफिंग तैयार करें:
पैन को धीमी आंच पर गर्म करें और इसमें खोया डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें। ठंडा होने पर इसमें नारियल, कटे हुए मेवे, किशमिश और इलायची पाउडर मिलाएं। सबसे अंत में गुड़ डालें ध्यान रहे कि खोया गर्म न हो, वरना गुड़ पिघल जाएगा।

3. गुजिया बनाना:
गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। हर लोई को पूरी की तरह बेलकर गुजिया सांचे पर रखें। बीच में 1-2 चम्मच स्टफिंग डालें और किनारों पर पानी लगाकर सांचे को कसकर बंद करें। सभी गुजिया इसी तरह तैयार करके ढककर रखें।

4. तलना:
कड़ाही में घी या तेल गर्म करें। मध्यम आंच पर गुजिया को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें। तैयार गुजिया को पेपर नैपकिन पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।

इस तरह, आपकी खस्ता, स्वादिष्ट और हेल्दी नारियल गुड़ गुजिया तैयार है। अब होली के रंगों के साथ-साथ मिठास का भी आनंद लें।

Related to this topic: