NSC के पीली और लाल शिमला मिर्च के बीज अब सस्ते में उपलब्ध। जानें घर पर गमले में उगाने का आसान तरीका, कीमत और पूरी प्रक्रिया।
नई दिल्ली: अब घर की छत, बालकनी या छोटे गमले में भी रंग-बिरंगी शिमला मिर्च उगाना आसान हो गया है। National Seeds Corporation Limited (NSC) ने उच्च गुणवत्ता वाले पीले और लाल शिमला मिर्च (कैप्सिकम) के बीज बाजार में उपलब्ध कराए हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से खरीद सकते हैं। किचन में सालभर इस्तेमाल होने वाली शिमला मिर्च अब महंगी खरीदने की जरूरत नहीं होगी। इन बीजों से घर पर ताजी और पौष्टिक सब्जी उगाई जा सकती है।
सिर्फ 70 रुपये में मिल रहे बीज
NSC के अनुसार, 1 ग्राम का बीज पैक मात्र 70 रुपये में उपलब्ध है। यह मात्रा घरेलू बागवानी के लिए पर्याप्त मानी जाती है। बीज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ऑर्डर किए जा सकते हैं, जिससे किसानों और शहरी बागवानों दोनों को सुविधा मिल रही है।
पोषण से भरपूर है कैप्सिकम
शिमला मिर्च में विटामिन C, विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। पीली और लाल शिमला मिर्च स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। इसका उपयोग सलाद, सब्जी, पिज्जा और सैंडविच जैसे व्यंजनों में किया जाता है।
घर पर ऐसे उगाएं शिमला मिर्च
विशेषज्ञों के अनुसार, कैप्सिकम की खेती घर पर करना बेहद आसान है। इसके लिए कुछ सामान्य बातों का ध्यान रखना जरूरी है:
-
अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी और ड्रेनेज वाले गमले का चयन करें
-
बीजों को हल्की गहराई में बोएं
-
नियमित रूप से पानी दें, लेकिन जलभराव न होने दें
-
पौधों को धूप वाली जगह पर रखें
-
2 से 3 महीने में पौधों पर फल आना शुरू हो जाता है
हर मौसम में संभव है खेती
कैप्सिकम एक ऐसी सब्जी है जिसे नियंत्रित परिस्थितियों में सालभर उगाया जा सकता है। खासतौर पर शहरी क्षेत्रों में किचन गार्डनिंग का चलन बढ़ने से इसकी मांग भी तेजी से बढ़ी है।