Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

इस दिन से बंद हो रही है Google की ये सर्विस, अब URL छोटा करना नहीं होगा आसान

इस दिन से बंद हो रही है Google की ये सर्विस, अब URL छोटा करना नहीं होगा आसान

हाल ही में गूगल ने अपने पॉपुलर टूल Google URL Shortener को बंद करने का बड़ा फैसला लिया है।

इस दिन से बंद हो रही है google की ये सर्विस अब url छोटा करना नहीं होगा आसान

Google Service: दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी गूगल अपने यूजर्स को समय-समय पर नई अपडेट या किसी सेवा के बंद होने की जानकारी देता रहता है। हाल ही में गूगल ने अपने पॉपुलर टूल Google URL Shortener को बंद करने का बड़ा फैसला लिया है। इस टूल का इस्तेमाल लंबे समय से URL को छोटा करने के लिए किया जा रहा था। इस गूगल की सर्विस को कंपनी 2018 में बंद करने की योजना में थी। अब अगस्त के अंत तक इस सर्विस को बंद कर दिया जाएगा। यानि यूजर्स इस टूल का फायदा नहीं उठा पाएंगे।

पेज खोलने पर दिखेगा 404 Error

दरअसल गूगल कंपनी द्वारा अब तक इस्तेमाल की जाने वाली गूगल की URL Shortener (goo.gl) सर्विस को 25 अगस्त को बंद किया जाएगा। इसकी तारीख की ऑफिशियल घोषणा हो गई है। कंपनी ने इस बात की जानकारी यूजर्स को देते हुए कहा कि, 25 अगस्त 2025 से यूजर्स इस सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। अगर बिना जानकारी के कोई यूजर्स 25 अगस्त के बाद goo.gl लिंक पर क्लिक करेगा उसे 404 का error मिलेगा। जैसा कि, सब जानते हैं, 404 एरर तब आता है जब जिस वेब पेज को सर्च किया जा रहा है और वो वेब पेज मिल नहीं रहा,उस वक्त 404 कोड शो होता है।

जानिए क्यों बंद हो रही है सर्विस

आपको बताते चलें कि,गूगल की इस सर्विस को बंद करने के पीछे कारण कंपनी ने बताया है। इसके अनुसार, पिछले कुछ सालों में Google URL Shortener पर ट्रैफिक कम हुआ है। यहां पर कंपनी ने खुलासा किया है कि, जून 2024 के पूरे महीने में 99 प्रतिशत लिंक्स पर कोई गतिविधि दर्ज नहीं की गई। इस स्थिति को देखते हुअ कंपनी ने गूगल यूआरएल शॉर्टनर को फायरबेस डायनेमिक लिंक्स (FDL) से रिप्लेस कर दिया है। इस फीचर को लेकर खासियत बताई जाती है कि, ये स्मार्ट यूआरएल हैं जो यूजर को एंड्रॉयड, आईओएस और वेब बेस्ड ऐप के अंदर किसी भी लोकेशन पर डायरेक्ट करने की सुविधा ऑफर करते हैं।

Related to this topic: