Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

नींबू से पाएं ग्लोइंग स्किन, लेकिन इन बातों का रखें ध्यान

नींबू से पाएं ग्लोइंग स्किन, लेकिन इन बातों का रखें ध्यान

Lemon for Skin Care: गर्मियां आते ही चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए काफी कुछ करना पड़ता है। इसके लिए नींबू काफी अच्छा माना जाता है।

नींबू से पाएं ग्लोइंग स्किन लेकिन इन बातों का रखें ध्यान

Lemon for Skin Care: गर्मियों में त्वचा की देखभाल बेहद जरूरी होती है। चिपचिपी स्किन, टैनिंग और दाग-धब्बों से बचने के लिए लोग कई तरह के घरेलू उपाय अपनाते हैं। इन्हीं में से एक कारगर उपाय है नींबू। नींबू में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और सिट्रिक एसिड होते हैं, जो स्किन को नेचुरल ग्लो देने और दाग-धब्बे हल्के करने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू का गलत इस्तेमाल आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है? इसलिए इसे लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

नींबू के फायदे

नींबू का रस त्वचा की रंगत निखारता है और टैनिंग को कम करता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण स्किन पर पड़े काले धब्बों को हल्का करता है। नींबू में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को जवां बनाए रखते हैं और झुर्रियों को रोकते हैं।

नींबू इस्तेमाल करने से पहले ध्यान रखें ये बातें

नींबू भले ही स्किन के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसका इस्तेमाल बहुत ही सोच समझ के करना चाहिए। क्योंकि नींबू में एसिड होता है, जो स्किन को ड्राई और इरिटेट कर सकता है। इसे हमेशा गुलाब जल या शहद में मिलाकर लगाएं। नींबू लगाने के बाद सूरज की रोशनी में जाने से त्वचा पर जलन और सनबर्न हो सकता है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो पहले हाथ पर लगाकर टेस्ट करें, फिर चेहरे पर इस्तेमाल करें। नींबू को 10-15 मिनट से ज्यादा स्किन पर न रखें, इससे त्वचा में जलन हो सकती है। वहीं बेहतर रिजल्ट के लिए नींबू को नाइट स्किन केयर रूटीन में शामिल करें।

Related to this topic: