Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > यूटिलिटी

आज से रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट लेने पर मिलेगी 3 प्रतिशत की छूट

आज से रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट लेने पर मिलेगी 3 प्रतिशत की छूट

आज से रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट लेने पर मिलेगी 3 प्रतिशत की छूट

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को डिजिटल सुविधा और कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए रेलवन ऐप पर नई पहल शुरू की है। अब ऐप के जरिए अनारक्षित टिकट बुकिंग पर यात्रियों को 3 प्रतिशत की छूट मिलेगी. यह सुविधा प्रायोगिक आधार पर बुधवार से भोपाल मंडल में 14 जुलाई तक लागू की जा रही है.

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल मंडल में अनारक्षित यात्रियों को इस सुविधा की जानकारी देने के लिए बुधवार से जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें स्टेशनों और विश्रामालयों में माइक से भी जानकारी प्रसारित की जाएगी।

डिजिटल भुगतान पर ही मिलेगी सुविधा

नई व्यवस्था के तहत रेलवन ऐप के जरिए अनारक्षित टिकट लेते समय यदि यात्री यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य स्वीकृत डिजिटल भुगतान माध्यमों का उपयोग करते हैं, तो उन्हें टिकट मूल्य पर 3 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इससे यात्रियों की आर्थिक बचत होगी.

यात्रियों को जागरूक करने के प्रयास

रेलवे के अनुसार यह पहल कैशलेस लेन-देन को प्रोत्साहित करने के साथ ही डिजिटल इंडिया अभियान को भी मजबूत करेगी. पहले यह सुविधा केवल आर-वॉलेट के माध्यम से भुगतान करने पर ही उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे सभी स्वीकृत डिजिटल भुगतान माध्यमों पर लागू किया गया है.