Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

बेहद ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, महंगे प्रोडक्ट लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

बेहद ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, महंगे प्रोडक्ट लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Glowing Skin Care: अगर आप बिना किसी महंगे प्रोडक्ट के अपनी स्किन को चमकदार बनाना चाहते हैं तो आपको कुछ टिप्स जरूर फॉलो करना चाहिए l

बेहद ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स महंगे प्रोडक्ट लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Glowing Skin Care: आजकल हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन बेहद ग्लोइंग और चमकदार हो जाये l इसके लिए लोग कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं l लेकिन उसके बाबजूद भी स्किन पर वो निखार नहीं आ पाता जो नेचुरल स्किन पर आना चाहिए l नेचुरल स्किन पाने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट लगाने की जरूरत नहीं होती है इसके लिए आप कुछ घरेलू उपाय करके भी अपनी स्किन ग्लोइंग बना सकते हैं l 

आप इस आर्टिकल में जानेंगे कि किन चीजों का इस्तेमाल करके आप अपने आपको बेहतर और चमकदार बना सकते हैं l 

आटे का फेसपैक लगाएं 

आप अपने चेहरे को चमकदार बनाने के लिए आटे का फेस पैक बना सकते हैं l यह स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है l इसके लिए आप आटे को लेकर उसमें संतरे का पाउडर मिला दें l इसके बाद उसमें 1 चम्मच दही और पिसा हुआ बादाम डालकर उसे अच्छे से मिक्स कर लें l अब इसे चेहरे पर अच्छे से लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें l इसके सूखने के बाद स्क्रब करके इसे निकाल दें l यह आपकी स्किन को अंदर से एक्सफोलिएट करके नेचुरल ग्लो देता है l 

शहद का मास्क लगाएं 

यह बेहद नेचुरल मास्क होता है l जिसमें आपको अपने चेहरे पर प्योर हनी लगाना होता है l इसमें सबसे पहले 15 मिनट के लिए हनी को चेहरे पर लगा दे उसके बाद अच्छे से फेस वॉश कर लें l यह स्किन को मुलायम बनाता है l 

गुलाब और चावल के पानी का टोनर 

स्किन के लिए टोनर काफी जरूरी होता है l इसके लिए आप सूखी हुई गुलाब की पंखुड़ियां ले लें l उसे एक बोतल में डालकर उसमें चावल का पानी डाल दें l इसे अच्छे से मिलने के बाद इसे 12-13 घंटे के लिए धूप में रख दें l इसके बाद आप इसका अच्छे से इस्तेमाल कर सकते हैं l जोकि ग्लोइंग स्किन देने का काम करता है l 

Related to this topic: