Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

ऑयली हेयर से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, जानें आसान नुस्खे

ऑयली हेयर से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, जानें आसान नुस्खे

Hair Care Tips: गर्मियों और उमस भरे मौसम में बालों का जल्दी ऑयली होना आम समस्या बन गई है।

ऑयली हेयर से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय जानें आसान नुस्खे

Hair Care Tips: गर्मियों और उमस भरे मौसम में बालों का जल्दी ऑयली होना आम समस्या बन गई है। सुबह शैंपू करने के बावजूद शाम तक बाल चिपचिपे और बेजान दिखने लगते हैं। इसकी वजह सिर में सीबम का अधिक उत्पादन है, जो स्कैल्प को हाइड्रेटेड रखने के लिए जरूरी होता है, लेकिन जब यह अधिक मात्रा में बनने लगता है, तो गंदगी जल्दी चिपकने लगती है और बाल जल्दी गंदे हो जाते हैं।

हालांकि, इस समस्या से निजात पाने के लिए महंगे शैंपू और हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इनसे जुड़ी केमिकल्स की आशंका बनी रहती है। 

एप्पल साइडर विनेगर

सेब का सिरका स्कैल्प का पीएच बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है और अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करता है। इसके लिए दो बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को एक कप पानी में मिलाएं। शैंपू करने के बाद इस मिश्रण से बालों को धोएं और कुछ मिनट बाद सादे पानी से साफ कर लें। इसे हफ्ते में दो से तीन बार आजमाएं।

नींबू का रस

नींबू में प्राकृतिक एसिडिक गुण होते हैं, जो बालों में जमे अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करते हैं। दो नींबुओं का रस निकालकर एक गिलास पानी में मिलाएं और स्कैल्प पर लगाएं। इसे 10 मिनट तक छोड़ने के बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा बालों के लिए एक बेहतरीन नेचुरल कंडीशनर है, जो न केवल एक्स्ट्रा ऑयल हटाने में मदद करता है, बल्कि स्कैल्प को ठंडक भी देता है। दो चम्मच एलोवेरा जेल में थोड़ा नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं और 20 मिनट बाद शैंपू कर लें।

Related to this topic: