Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

कैंसर के पहले लक्षण दिखते हैं आपकी स्किन पर, नजरअंदाज न करें

कैंसर के पहले लक्षण दिखते हैं आपकी स्किन पर, नजरअंदाज न करें

Cancer News: कैंसर होने पर आपकी स्किन पर कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं।

कैंसर के पहले लक्षण दिखते हैं आपकी स्किन पर नजरअंदाज न करें

Cancer News: कैंसर एक ऐसी बिमारी है जिससे हर किसी को घबराहट होती है। कैंसर शरीर के किसी भी हिस्से में अपने आप होने लगता है। इसका पता भी हमें तब ही लग पता है जब ये लास्ट स्टेज में पहुंचने वाला होता है। लेकिन एक बात यह भी है कि जब शरीर के किसी हिस्से में कैंसर होता है तो उसके लक्षण त्वचा पर दिखने लगते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगर समय रहते त्वचा पर दिखने वाले बदलावों को पहचाना जाए, तो कैंसर को शुरुआती चरण में ही पकड़ना संभव है। 

क्या होते हैं इसके लक्षण

कैंसर होने पर उसके लक्षण शरीर पर दिखने लगते हैं। जैसे त्वचा का अचानक सूख जाना, बेजान लगना, उस पर छोटे-छोटे लाल या भूरे रंग के दाने उभरना, या फिर त्वचा का रंग बदलना कुछ ऐसे संकेत हैं, जो कैंसर की ओर इशारा कर सकते हैं। अगर शरीर में पीलिया के लक्षण जैसे आंखों और त्वचा का पीला पड़ना भी नजर आए, तो इसे हल्के में बिल्कुल न लें। कभी-कभी फफोले पड़ना या लंबे समय तक ठीक न होने वाले चकत्ते भी त्वचा कैंसर का संकेत हो सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि लोग इन लक्षणों को मौसम, एलर्जी या स्किन इंफेक्शन समझकर क्रीम या घरेलू उपायों से ठीक करने की कोशिश करते हैं। इससे लक्षण तो दब जाते हैं, लेकिन बीमारी शरीर के अंदर बढ़ती रहती है। जब कैंसर आगे की स्टेज में पहुंचता है, तब जाकर गंभीर लक्षण सामने आते हैं और तब इलाज भी मुश्किल हो सकता है।

अगर आपको त्वचा पर ऐसे लक्षणों के साथ थकान महसूस हो, भूख कम लगने लगे, वजन घटने लगे या बुखार रहने लगे, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है। डॉक्टर ब्लड टेस्ट, बायोप्सी या स्कैन जैसे कुछ टेस्ट करवाने की सलाह दे सकते हैं।