Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

मानसून में घूमने का कर रहे हैं गुरुग्राम के पास इस झील को करें एक्सप्लोर

मानसून में घूमने का कर रहे हैं गुरुग्राम के पास इस झील को करें एक्सप्लोर

अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ मानसून में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको गुरुग्राम के पास एक खूबसूरत झील के बारे में बताएंगे।

मानसून में घूमने का कर रहे हैं गुरुग्राम के पास इस झील को करें एक्सप्लोर

Travel Tips: मानसून का मौसम चल रहा है इस मौसम में हर जगह पर शांति और सुकून के साथ ठंडा-ठंडा मौसम रहता है। इस मौसम में घूमने का एक अलग ही मजा होता है। अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ मानसून में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको गुरुग्राम के पास एक खूबसूरत झील के बारे में बताएंगे। इस जगह पर घूमने आने पर आपको एक अलग ही एहसास महसूस होगा। तो देर किस बात की चलिए जानते हैं इस जगह के बारे में।

इस जगह पर स्थित है यह झील

आपको बताते चले कि, यह झील गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर से 28 किलोमीटर दूर स्थित है। इस झील का नाम दमदमा है। ये झील अरावली की पहाड़ियों से घिरी हुई है, यहां का नजारा इतना खूबसूरत होता है कि आपको यहां से जाने का ही दिल नहीं करेगा। आप इस झील को देखने आएंगे तो सुकूनता का अनुभव करेंगे। यहां आप फैमिली, फ्रेंड्स या पार्टनर के साथ सकते हैं और कुछ पल सुकून के बिता सकते हैं।

इन एक्टिविटीज का उठा सकते हैं लुत्फ

आपको बताते चलें कि, आप इस झील को घूमने आएंगे तो यहां पर कई एक्टिविटीज का भी मजा उठा सकते हैं। दरअसल दमदमा झील सिर्फ सुंदर नजारों के लिए ही नहीं बल्कि कई एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी जानी जाती है। यहां पर आपको बोटिंग के साथ ही रॉक क्लाइंबिंग, जिप लाइनिंग, कमांडो नेट, साइकलिंग, कयाकिंग, ट्रेकिंग जैसी कई एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं।

कैसे पहुंचें 

इस दमदमा झील को घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यहां पहुंचना आसान है। दमदमा की झील की दूरी दिल्ली से 45 किलो मीटर है. वहीं, शीतला माता मंदिर से ये सिर्फ 28 किलो मीटर दूर है. आप यहां कैब या अपनी खुद की सवारी से आसानी से पहुंच सकते हैं।

Related to this topic: