Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

गर्मी-बरसात में रैशेज और घमौरियों से राहत दिलाएंगे ये आसान घरेलू नुस्खे

गर्मी-बरसात में रैशेज और घमौरियों से राहत दिलाएंगे ये आसान घरेलू नुस्खे

Health News: गर्मियों के मौसम में हमें अपने शरीर का बेहद ध्यान रखना होता है l

गर्मी-बरसात में रैशेज और घमौरियों से राहत दिलाएंगे ये आसान घरेलू नुस्खे

Health News: गर्मी के मौसम के बाद जब बारिश शुरू होती है तो वातावरण में नमी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में जहां एक ओर मौसम सुहावना लगता है वहीं दूसरी ओर यह त्वचा के लिए कई परेशानियां भी लेकर आता है। खासकर उमस और पसीने की वजह से लोगों को रैशेज, घमौरियां, खुजली और स्किन एलर्जी जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए दवाइयों के साथ-साथ कुछ घरेलू नुस्खे भी बेहद कारगर साबित हो सकते हैं।

नीम है काफी फायदेमंद 

इस मौसम में नीम को स्किन की कई परेशानियों का रामबाण इलाज माना जाता है। अगर त्वचा पर दाने, घमौरियां या पिंपल्स हैं, तो नीम की पत्तियों को पीसकर लेप लगाएं। चाहें तो नीम के पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी से नहाएं। इससे बैक्टीरियल संक्रमण कम होता है और स्किन को राहत मिलती है।

नारियल का तेल 

नारियल का तेल और कपूर भी एक बेहतरीन उपाय है। पूजा में इस्तेमाल होने वाला कपूर लेकर उसे नारियल तेल में मिलाएं और इस मिश्रण को एक डिब्बी में भरकर रख लें। फिर इसे दिन में एक-दो बार प्रभावित जगह पर लगाएं। ये नुस्खा खुजली और रैशेज से राहत दिलाने में मदद करता है।

एलोवेरा जेल भी गर्मी में देते हैं राहत

एलोवेरा जेल भी गर्मी और बारिश के मौसम में स्किन की सुरक्षा के लिए जरूरी है। ये स्किन को ठंडक पहुंचाता है और जलन, घमौरियों से आराम देता है। एलोवेरा के साथ मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगाने से न सिर्फ ठंडक मिलती है बल्कि स्किन फ्रेश और साफ भी दिखती है।

Related to this topic: