Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > यूटिलिटी

खाली पेट नींबू पानी पीना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानें एक्सपर्ट की राय

खाली पेट नींबू पानी पीना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानें एक्सपर्ट की राय

Health News: सुबह सबसे पहले नींबू पानी पीना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है या नहीं जानें इसके बारे में एक्सपर्ट क्या कहते हैं l

खाली पेट नींबू पानी पीना फायदेमंद है या नुकसानदायक जानें एक्सपर्ट की राय

Health News: अक्सर ऐसा सुना होता है कि सुबह सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से हमारे पेट का पाचन सही रहता है l लेकिन क्या ये ड्रिंक हर किसी के लिए सही रहता है ये जानना भी बहुत जरूरी होता है l एक्सपर्ट का कहना है ऐसा जरूरी नहीं कि हर किसी के लिए यह फायदेमंद ही हो l 

इन लोगों के लिए होता है नुकसानदायक 

नींबू पानी में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और त्वचा को भी निखारता है। सुबह के समय गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है। इसके अलावा यह शरीर को हाइड्रेट रखने और थकान दूर करने में मदद करता है।

लेकिन नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। खासकर जब इसे खाली पेट पिया जाए। एक्सपर्ट की माने तो जिन लोगों को गैस, एसिडिटी, अल्सर या एसिड रिफ्लक्स की समस्या है, उन्हें नींबू पानी से परहेज करना चाहिए। नींबू का एसिड पेट की भीतरी परत को नुकसान पहुंचा सकता है और परेशानी बढ़ा सकता है।

ये लोग भी करे परहेज 

दांतों की सेंसिटिविटी या कमजोर इनेमल वाले लोगों के लिए भी यह हानिकारक हो सकता है क्योंकि एसिड दांतों की परत को घिस देता है l जिससे कैविटी और दर्द हो सकता है। इसके अलावा लो ब्लड प्रेशर या किडनी की समस्या से पीड़ित लोगों को भी नींबू पानी लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

नींबू पानी पीने वाले ध्यान रखें ये बातें 

जो लोग नींबू पानी पीते हैं वो जरूर ध्यान रखें कि गुनगुने पानी में आधा नींबू मिलाकर सेवन करें। नींबू की मात्रा संतुलित रखें, जरूरत से ज्यादा न डालें। नींबू पानी पीने के बाद सादा पानी से कुल्ला करें, ताकि दांत सुरक्षित रहें।

Related to this topic: