Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > यूटिलिटी

भूलकर भी ChatGPT से नहीं करें ये बातें, नहीं पड़ जाएंगे आप परेशानी में

भूलकर भी ChatGPT से नहीं करें ये बातें, नहीं पड़ जाएंगे आप परेशानी में

हर कोई किसी न किसी सवाल के किए ChatGPT और अन्य एआई टूल्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई सवाल ऐसे है जिन्हें भूलकर भी आपको नहीं पूछना चाहिए।

भूलकर भी chatgpt से नहीं करें ये बातें नहीं पड़ जाएंगे आप परेशानी में

ChatGPT : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब हर किसी की जरूरत बन गया है जो ऑफिस से लेकर निजी कामों में भी लोगों की मदद करता है। लेकिन कभी आपने सोचा है ChatGPT का ज्यादा इस्तेमाल हमारे लिए नुकसानदायक हो सकता हैं। हर कोई किसी न किसी सवाल के किए ChatGPT और अन्य एआई टूल्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई सवाल ऐसे है जिन्हें भूलकर भी आपको नहीं पूछना चाहिए। चलिए जानते हैं कौन से है वह सवाल...

इन सवालों के जवाब न मांगे आप ChatGPT से

अगर आप chatgpt से कई सवालों के जवाब मांगते हैं तो आपको इन सवालों को नहीं पूछना चाहिए तो इस प्रकार है..

1- आपको चैटजीपीटी से निवेश से जुड़ी कोई सलाह नहीं लेना चाहिए। अगर शेयर बाजार या फिर कहीं भी निवेश का सोच रहे हैं और चैटजीपीटी से सलाह लेने की सोच रहे हैं तो सावधान रहें क्योंकि एआई की सलाह आपके लिए नुकसान पहुंचाने वाली हो सकती हैं।

2- चैट जीपीटी से आपको सेहत से जुड़ी सलाह नहीं मांगनी चाहिए, क्योंकि हम सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते हैं। एआई से सेहत से जुड़ी सलाह आपको मुश्किल में डाल सकती है, बीमारी का इलाज करवाने के लिए केवल डॉक्टर की सलाह लें।

3- आप सेहत के अलावा कानूनी सलाह भी नहीं लेना चाहिए। कानूनी मामले में चैटजीपीटी या फिर एआई की मदद लेने का सोच रहे हैं तो एआई टूल्स की कानूनी राय गलत भी साबित हो सकती है और आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कानूनी मामले में आपको वकील के सलाह लेनी चाहिए।

4- आपको निजी जानकारी भी ChatGPT पर शेयर नहीं करना चाहिए। कुछ समय पहले Ghibli ट्रेंड आया तो सभी इस ट्रेंड को फॉलो करने लगे और अपनी निजी तस्वीरों को चैटजीपीटी पर अपलोड करने लगे. एआई ने आपको घिबली आर्ट वाली तस्वीर तो बनाकर दे दी।

इन बातों में ले आप ChatGPT की मदद

आपको बताते चलें कि, चैटजीपीटी की मदद से आप ट्रेवल प्लान बनाने, पढ़ाई में मदद के लिए, किसी शहर की जानकारी ले सकते है जो आपके काम आएंगी। या फिर अपने स्किल्स को सुधारने के लिए ले सकते हैं।


Related to this topic: