Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

कब्ज और गैस को न करें नजरअंदाज, बन सकती हैं कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की वजह

कब्ज और गैस को न करें नजरअंदाज, बन सकती हैं कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की वजह

Health News: कुछ लोग कब्ज और गैस की बिमारी से परेशान रहते हैं जिसके लिए बहुत सावधानी रखने की आवश्यकता होती है।

कब्ज और गैस को न करें नजरअंदाज बन सकती हैं कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की वजह

Health News: जब भी कैंसर की बात होती है तो सबसे पहले जहन में तंबाकू और शराब का नाम आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेट की बार-बार गैस बनना, लंबे समय तक कब्ज रहना और अपच जैसी आम दिखने वाली समस्याएं भी कैंसर का कारण बन सकती हैं ये सुनने में भले ही साधारण लगे। लेकिन लगातार बनी रहने वाली पेट की समस्याएं शरीर के भीतर गंभीर बदलावों का संकेत हो सकती हैं। दरअसल जब आंतें समय पर साफ नहीं होतीं और कब्ज की समस्या बनी रहती है तो शरीर के टॉक्सिन्स यानी विषैले तत्व बाहर नहीं निकल पाते। ये गंदगी आंतों की दीवारों पर जमा होकर कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगती है। यही कारण है कि डॉक्टर और शोधकर्ता इसे बड़ी आंत के कैंसर से जोड़कर देखते हैं।

क्या दिखते है लक्षण

देखा जाता है कि पेट में अक्सर गैस बनना, फुलाव रहना, डकार आना या बार-बार पेट भारी लगना, ये सब सिर्फ पाचन गड़बड़ी नहीं, बल्कि शरीर के भीतर कुछ बड़ा चल रहा है। इसका भी इशारा हो सकते हैं। ये समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो कैंसर जैसे रोग की शुरुआत मानी जा सकती है। अब सवाल उठता है कि पेट में गैस इतनी क्यों बनती है? इसका सीधा जवाब है हमारी बदलती लाइफस्टाइल और खानपान। ज्यादा तली-भुनी चीजें, बार-बार चाय-कॉफी पीना, प्रोसेस्ड फूड खाना और अनियमित दिनचर्या पेट के पाचन एंजाइम को कमजोर कर देती है। इससे एसिड बनना शुरू हो जाता है और धीरे-धीरे यह गंभीर बीमारियों की शक्ल ले लेता है।

खाने पीने का रखें ध्यान 

विशेषज्ञ बताते हैं कि कोलन कैंसर की शुरुआती लक्षणों को हम अक्सर मामूली मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। जैसे हफ्तों तक कब्ज रहना, पेट में लगातार भारीपन, मल त्याग में दिक्कत, भूख न लगना या हर वक्त थकान महसूस करना। ये सब संकेत हो सकते हैं कि आपके शरीर में कुछ ठीक नहीं चल रहा। बचाव के लिए जरूरी है कि पेट से जुड़ी छोटी-छोटी परेशानियों को भी गंभीरता से लिया जाए। फाइबर से भरपूर खाना खाएं, खूब पानी पिएं, लंबे वक्त तक भूखे न रहें और सबसे जरूरी, अगर लक्षण लंबे समय तक बने रहें तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।

Related to this topic: