Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

जगन्नाथ रथ यात्रा में जा रहे हैं आप, तो पुरी के आसपास की इन जगहों पर घूमना नहीं भूलें

जगन्नाथ रथ यात्रा में जा रहे हैं आप, तो पुरी के आसपास की इन जगहों पर घूमना नहीं भूलें

अगर आप भी जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे हैं तो पुरी के आसपास ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

जगन्नाथ रथ यात्रा में जा रहे हैं आप तो पुरी के आसपास की इन जगहों पर घूमना नहीं भूलें

Jagannath Rath Yatra: ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर में में जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में वक्त पहुंचे हैं जगन्नाथ रथ यात्रा सबसे बड़ी और भव्य रथ यात्रा में से एक होती है।इस दौरान भक्त दूर-दूर से यात्रा का हिस्सा बनने और भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए आते है। अगर आप भी जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे हैं तो पुरी के आसपास ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

पुरी जिले से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह जगहें 

आपको बताते चलें कि, पुरी जिले से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कई जगहें है यहां पर आप घूमने का प्लान कर सकते हैं इसके साथ ही लोग इतनी दूर जाकर आसपास मौजूद सुंदर और ऐतिहासिक जगहों पर घूमने का प्लान भी बनाते हैं।

धबलेश्वर द्वीप

ओडिशा के पास कटक जिले में आप धबलेश्वर दीप घूमने का प्लान कर सकते हैं। इस जगह की खूबसूरती आपके मोहित कर देगी। यह जगह अपने हरे-भरे और शांत वातावरण और भगवान शिव को समर्पित प्रसिद्ध धबलेश्वर मंदिर के लिए बहुत जाना जाता है। इसके अलावा इस मंदिर तक जाने के लिए सस्पेंशन ब्रिज बनाया गया है इसके आसपास की खूबसूरती आपको पसंद आएगी।

बाराबती किला

कटक जिले में बाराबती का किला भी सबसे प्रसिद्ध है जहां पर घूमने का प्लान किया जा सकता है। इस किले का एंट्री गेट पत्थर से बना है। जहां पर पुरी से यह किला लगभग 90 किमी की दूरी पर स्थित है। कटक में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक बनाती है।

उदयगिरि और खंडगिरि गुफाएं

पुरी में जगन्नाथ मंदिर के अलावा आप उदयगिरी और खंडगिरि घूमने का प्लान कर सकते हैं। यह राजधानी भुवनेश्वर के पास स्थित है।कहा जाता है कि शुरुआत में कुल 117 गुफाएं थीं, जिनमें से आज सिर्फ 33 गुफाएं ही देखी जा सकती हैं. इन 33 गुफाओं में से 15 खंडगिरि पहाड़ियों में स्थित हैं जबकि उनमें से 18 उदयगिरि पहाड़ियों में स्थित हैं। इस जगह घूमने के लिए सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जाया जा सकता है।

ओडिशा राज्य संग्रहालय

ओडिशा के पास घूमने के लिए आप ओडिशा राज्य संग्रहालय को घूमने का प्लान कर सकते हैं। यह सबसे ज्यादा देखे जाने वाले संग्रहालयों में से एक है. इमारत में 27 अलग-अलग खंड हैं. यह प्राचीन समकालीन कला, पट्टचित्र, अभिलेख, मुद्राशास्त्र, शस्त्रागार, मानवशास्त्र और ताड़पत्र पांडुलिपियों का संग्रह है। सोमवार को छोड़कर बाकी दिन यह संग्रहालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलता है।

Related to this topic: