Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

आपकी थाली में है थकान और कमजोरी का इलाज, जरूर खाएं ये सूखे मेवे

आपकी थाली में है थकान और कमजोरी का इलाज, जरूर खाएं ये सूखे मेवे

Health News: ड्राई फ्रूट आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं l

आपकी थाली में है थकान और कमजोरी का इलाज जरूर खाएं ये सूखे मेवे

Health News: अगर आप अक्सर थकान महसूस करते हैं, कमजोरी बनी रहती है या फिर बार-बार बीमार पड़ते हैं तो आपकी डाइट में कुछ जरूरी चीजें शामिल करने का समय आ गया है। इसमें सबसे आसान और असरदार उपाय है रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए ड्राय फ्रूट्स खाना। ड्राय फ्रूट्स यानी सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट, किशमिश, अंजीर आदि में भरपूर पोषण होता है। लेकिन जब इन्हें रातभर पानी में भिगोकर खाया जाए तो इनका असर और भी ज़्यादा हो जाता है। ये न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं बल्कि शरीर की ताकत भी बढ़ाते हैं।

बादाम खाएं 

रातभर भीगे बादाम सुबह खाने से दिमाग तेज़ होता है। इसमें मौजूद विटामिन E, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट शरीर को ऊर्जा देते हैं और मांसपेशियों को मज़बूत करते हैं।

अखरोट है फायदेमंद 

भीगे अखरोट हार्ट और ब्रेन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो मानसिक थकान को कम करता है और शरीर को एक्टिव रखता है।

किशमिश में होता है आयरन

रात में भिगोई गई किशमिश आयरन और पोटैशियम से भरपूर होती है। यह खून की कमी को दूर करती है और शरीर को फ्रेश फील कराती है।

अंजीर कब्ज करता है दूर 

भीगा अंजीर कब्ज की समस्या दूर करता है और पाचन को दुरुस्त रखता है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को अंदर से डिटॉक्स करते हैं।

Related to this topic: