CBSE Class 10th Environment Education Removed

CBSE Rules Change: सीबीएसई ने 10वीं से पर्यावरण शिक्षा हटाई, 9वीं के छात्रों के लिए अब वोकेशनल विषय जरूरी

सीबीएसई ने सत्र 2026-27 के लिए 9वीं और 10वीं की स्कीम ऑफ स्टडीज बदल दी है। 10 वीं से पर्यावरण शिक्षा हट गई है और व्यावसायिक शिक्षा सभी छात्रों के लिए अनिवार्य रहेगी।

By : संजय चतुर्वेदी
CBSE Rules Change: सीबीएसई ने 10वीं से पर्यावरण शिक्षा हटाई, 9वीं के छात्रों के लिए अब वोकेशनल विषय जरूरी

CBSE Rules Change Before Board Exam

एजुकेशन। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने कक्षा 9वीं और 10वीं की पढ़ाई के ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है। सत्र 2026-27 की स्कीम ऑफ स्टडीज में बोर्ड ने 10वीं के मुख्य पाठ्यक्रम से पर्यावरण शिक्षा को हटा दिया है। साथ ही व्यावसायिक शिक्षा को सभी विद्यार्थियों के लिए जरूरी कर दिया है। बोर्ड ने इसे लेकर को निर्देश भी भेज दिए हैं।

किन छात्रों पर लागू होगा नया नियम

यह बदलाव उन बच्चों के लिए है जो इस समय यानी 2026-27 में 9वीं में पढ़ रहे हैं। और 2027-28 में 10वीं बोर्ड परीक्षा देंगे। जो छात्रा अभी 10वीं में हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उनकी बोर्ड परीक्षा पुरानी व्यवस्था के हिसाब से ही होगी।

9वीं में हटे कुछ मॉड्यूल

बोर्ड के निर्देशों के अनुसार 9वीं में इंडिविजुअल्स इन सोसाइटी विषय और सीटीएमआई के मॉड्यूल पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं होंगे। इसी तरह इन्हीं विद्यार्थियों के लिए 2027-28 में 10वीं पर्यावरण शिक्षा लागू नहीं की जाएगी। 2025-26 की योजना में जो दूसरे वैकल्पिक विषय थे। वे 9वीं और 10वीं में आगे भी चलते रहेंगे।

व्यावसायिक शिक्षा में क्या चुनना होगा

9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए व्यावसायिक शिक्षा अनिवार्य विषय के तौर पर जारी रहेगी। इसके लिए बच्चों को कौशल विकास विषय या बोर्ड के अधिसूचित 22 स्किल विषयों में से कोई एक लेना होगा। कौशल विकास चुनने वालों का मूल्यांकन स्कूल अपने स्तर पर आंतरिक रूप से करेगा। वहीं जो छात्र 22 स्किल विषयों में से कोई विषय चुनेंगे, उन्हें 2027-28 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में उस विषय का पेपर भी देना होगा।

10वीं बोर्ड में कौन से पांच विषय जरूरी

सीबीएसई के मुताबिक सत्र 2027-28 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पांच विषय अनिवार्य होंगे। इनमें पहली भाषा आर-1, दूसरी भाषा आर-2, गणित, साइंस और सामाजिक विज्ञान शामिल हैं। इन पांचों की परीक्षा हर छात्र को देनी होगी। इनके अलावा एक वैकल्पिक विषय भी चुना जा सकेगा। ऐसे में 9वीं के छात्रों को विषय चुनते वक्त नए नियमों का ध्यान रखना होगा। स्कूल भी बच्चों को विकल्पों और परीक्षा से जुड़ी जानकारी देंगे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026