क्या आप भी कंफ्यूज हैं कि 12th के बाद कौन-सी पढ़ाई करें, जिससे करियर के बेहतरीन ऑप्शन खुलें और अच्छी नौकरी मिल सके?
12 क्लास के पेपर ज्यादातर राज्यों में पूरे हो चुके हैं। इसके बाद ही सभी स्टूडेंट का करियर डिसाइड होगा कि वो जीवन में क्या बनेंगे? लेकिन आपको यह समझ में नहीं आ रहा कि आपके लिए करियर के कौन से बेस्ट ऑप्शन खुलें हैं और जीवन आगे क्या कर सकते हैं? तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप किस-किस क्षेत्र में करियर बना सकते हैं।
साइंस स्ट्रीम स्टूडेंट के लिए करियर ऑप्शन
जिन स्टूडेंट्स ने 12th क्लास में साइंस स्ट्रीम ली थी, उनके लिए फ्यूचर में करियर बनाने के बहुत से ऑप्शन हैं। जिसमें वह पढ़ाई करके अपना करियर बेहतर बना सकते हैं।
-
इंजीनियरिंग (B.Tech / BE) – कंप्यूटर साइंस, सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जैसी शाखाओं में करियर बनाया जा सकता है।
-
मेडिकल (MBBS / BDS) – डॉक्टर या डेंटिस्ट बनने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए यह सबसे बेस्ट ऑप्शन है।
-
फार्मेसी (B.Pharm) – Medicines और Medical Science से जुड़े क्षेत्र में काम करने का अवसर मिलता है।
-
कृषि पाठ्यक्रम – कृषि विज्ञान, एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी और एग्रीकल्चर मैनेजमेंट में करियर बनाया जा सकता है।
-
बीएससी कोर्स – बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स और एग्रीकल्चर जैसे विषयों में डिग्री हासिल की जा सकती है।
कॉमर्स के छात्रों के लिए 12वीं के बाद करियर ऑप्शन
कॉमर्स स्ट्रीम से पढ़ाई करने वाले छात्र वित्त, बिजनेस और मैनेजमेंट से जुड़े क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं।
-
बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com) – अकाउंटिंग, फाइनेंस और टैक्सेशन के क्षेत्र में करियर बनाने के ऑप्शन खुलते हैं।
-
चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) – Finance क्षेत्र में भी आप बेहतरीन करियर बना सकते हैं।
-
बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) – बिजनेस मैनेजमेंट और Entrepreneurship के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देता है।
-
कंपनी सेक्रेटरी (CS) – कॉर्पोरेट कानून और कंपनी प्रबंधन से जुड़ा पेशा।
-
बिजनेस स्टडीज से जुड़े कोर्स – बिजनेस और मैनेजमेंट की बुनियादी समझ विकसित करते हैं।
आर्ट्स स्ट्रीम के स्टूडेंट के लिए 12th के बाद ऑप्शन
आर्ट्स स्ट्रीम के स्टूडेंट करियर में बहुत से रचनात्मक और प्रोफेशनल रास्ते खुलते हैं।
प्रमुख विकल्प:
-
बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) – इतिहास, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र जैसे विषयों में पढ़ाई।
-
पत्रकारिता और जनसंचार – मीडिया, रिपोर्टिंग और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में करियर।
-
होटल मैनेजमेंट – पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में नौकरी के अवसर।
-
फैशन डिजाइनिंग – क्रिएटिविटी और डिजाइनिंग में रुचि रखने वालों के लिए बेहतर विकल्प।
-
सिविल सेवा की तैयारी – UPSC और अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।
व्यावसायिक और डिप्लोमा कोर्स
डिग्री कोर्स के अलावा छात्र कई व्यावसायिक और डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते हैं, जिनमें कम समय में व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलता है।
कुछ बेस्ट ऑप्शन:
-
सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
-
कृषि में डिप्लोमा
-
होटल मैनेजमेंट कोर्स
-
कंप्यूटर और IT से जुड़े डिप्लोमा
-
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग
-
साइबर सिक्योरिटी
-
डेटा एनालिटिक्स
-
डिजिटल मार्केटिंग और कंटेंट क्रिएशन
-
रिन्यूएबल एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी
ऐसा माना जा रहा है कि भविष्य में कौन सी डिग्री काम आने वाली है और किस क्षेत्र में अधिक नौकरी मिलने वाली है। क्योंकि आगे जाकर सिर्फ डिग्री लेने ही जरूरी नहीं रह जाएगा, बल्कि कौशल भी उतना जरूरी होगा। इसलिए आप भी डिग्री के साथ-साथ स्किल्स पर ध्यान दीजिए।
आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि कुछ खास स्किल्स भी जरूरी होती हैं।
-
Data science, AI
-
Cloud computing
-
Blockchain technology
-
Business analytics
-
Sustainable Agriculture
12th के बाद ही पढ़ाई हर बच्चे के लिए जरूरी होती है। बच्चे अकसर कंफ्यूज रहते हैं कि उन्हें करियर में क्या करना चाहिए या 12वीं के बाद कौन सा कोर्स चुनना चाहिए जिससे वह जीवन में अच्छी नौकरी पा सके। कई बार ऐसा भी होता है कि माता-पिता बच्चे पर दबाव बनाते हैं कि वह उनके हिसाब से करियर बनाए। ऐसे में माता-पिता को बच्चों पर अधिक दबाव नहीं बनाना चाहिए। बच्चों से उनकी राय जरूर लेनी चाहिए।