Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > यूटिलिटी

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है करेले का जूस, जानिए सही समय और तरीका

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है करेले का जूस, जानिए सही समय और तरीका

Health News: डायबिटीज के मरीजों के लिए करेले का जूस बहुत ही फायदेमंद होता है l

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है करेले का जूस जानिए सही समय और तरीका

Health News: डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बहुत ही जरूरी होता है कि वो अपने खान पान का काफी अच्छे से ध्यान रखें l डायबिटीज में सबसे ज्यादा जो फायदेमंद होता है वो है करेले का जूस पीना l इसे पीने से सबसे ज्यादा फायदा होता है l डाइटीशियन के मुताबिक करेले का जूस अगर रोजाना सुबह खाली पेट पिया जाए तो इसका असर सबसे ज्यादा अच्छा होता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व जल्दी और सही तरीके से मिल जाते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि करेले में मौजूद पॉलीपेप्टाइड-पी नाम का एक खास तत्व इंसुलिन जैसा काम करता है। ये ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसमें आयरन, पोटैशियम, जिंक, फाइबर, फोलेट, विटामिन C और A जैसे कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने और पाचन तंत्र को मजबूत करने में मददगार होते हैं।

ये लोग भी पी सकते हैं करेले का जूस 

करेले का जूस सिर्फ डायबिटीज मरीजों के लिए ही नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिन्हें कब्ज, गैस या अपच जैसी दिक्कतें रहती हैं। इसमें मौजूद फाइबर शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है और पाचन को दुरुस्त रखता है। वैसे करेले का स्वाद बहुत कड़वा होता है, लेकिन इसके फायदे इतने ज्यादा हैं कि इसे नजरअंदाज करना मुश्किल है। अगर कोई डायबिटीज से पीड़ित है और नेचुरल तरीके से ब्लड शुगर कंट्रोल में रखना चाहता है, तो करेले के जूस को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकता है।

Related to this topic: