Breaking News
  • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल का संकट गहराया
  • ईरान-इजरायल जंग का असर, LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय
  • श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा का चुनाव शून्य, MP हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
  • खामेनेई के बेटे मुजतबा नए सुप्रीम लीडर बने: ट्रम्प ने कहा था- मेरे बिना सुप्रीम लीडर न चुनें
  • ईरान जंग से सेंसेक्स 2,300 अंक गिरकर 76,500 पर आया:निफ्टी भी 700 अंक टूटा
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में

होम > यूटिलिटी

भारत के अनोखे मंदिर प्रसाद

भारत के अनोखे मंदिर, जहां प्रसाद में मिलता है डोसा, चॉकलेट, चाइनीज और चूहों का जूठा भोजन

क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ ऐसे अनोखे मंदिर भी हैं जहां चॉकलेट, डोसा, कचौड़ी का भी भोग लगता है?


भारत के अनोखे मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है डोसा चॉकलेट चाइनीज और चूहों का जूठा भोजन

भारत को आस्था और मंदिरों की भूमि कहा जाता है। हर गली चौक पर आपको किसी न किसी देवी-देवता का मंदिर जरूर मिल जाएगा और अगर मंदिर है वहां प्रसाद न मिले, तो ऐसा हो ही नहीं सकता। सभी मंदिर में कुछ विशेष प्रसाद जरूर मिलता है। आज इस आर्टिकल में हम भारत के कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताएंगे जहां पर चॉकलेट, डोसा से लेकर प्रसाद में चूहों का झुंठन भी खिलाया जाता है।

देश के हर मंदिर की अपनी अलग परंपरा, मान्यता और प्रसाद की खासियत होती है। आम तौर पर मंदिरों में लड्डू, पेड़ा या हलवा प्रसाद के रूप में मिलता है, लेकिन देश में कई ऐसे मंदिर भी हैं जहां प्रसाद बेहद अनोखा होता है। आइए जानते हैं भारत के ऐसे ही 8 मंदिरों के बारे में जहां का प्रसाद लोगों को हैरान कर देता है।

1. थेक्कन पझनी बालासुब्रमण्यम मंदिर, केरल
केरल के अलप्पुझा में स्थित थेक्कन पझनी बालासुब्रमण्यम मंदिर में भगवान मुरुगन को पारंपरिक मिठाइयों के बजाय चॉकलेट चढ़ाई जाती है। यहां पर भक्त बड़े-बड़े डिब्बों में भगवान को चॉकलेट अर्पित करते हैं और फिर पूजारी प्रसाद के रूप में वहीं चॉकलेट सभी को देते हैं।

height=768

2. कल्लाझागर मंदिर, तमिलनाडु
तमिलनाडु राज्य के मदुरै के पास स्थित इस प्रसिद्ध मंदिर में भगवान विष्णु के अवतार को विशेष प्रकार का डोसा अर्पित किया जाता है। यह डोसा अनाज से तैयार किया जाता है और घी में पकाया जाता है, जिसे भक्त प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।

height=768

3. चाइनीज काली मंदिर, पश्चिम बंगाल
कोलकाता के टांगरा इलाके में स्थित यह मंदिर अपने अनोखे प्रसाद के लिए प्रसिद्ध है। यहां मां काली को नूडल्स, फ्राइड राइस और मंचूरियन जैसे चाइनीज फूड अर्पित किए जाते हैं और बाद में वहीं चाइनीज फूड प्रसाद के रूप में भक्तों को बांटा जाता है।

height=768

4. करणी माता मंदिर, राजस्थान
राजस्थान में बीकानेर के पास देशनोक में स्थित करणी माता मंदिर को “चूहों वाला मंदिर” भी कहा जाता है। यहां हजारों चूहे रहते हैं और भक्तों के बीच चूहों द्वारा खाया हुआ प्रसाद भी पवित्र माना जाता है।

height=768

5. जगन्नाथ मंदिर, ओडिशा
पुरी का जगन्नाथ मंदिर अपनी विशाल रसोई के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां तैयार होने वाला छप्पन भोग प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है, जिसमें दाल, चावल, सब्जियां और कई प्रकार के व्यंजन शामिल होते हैं।

height=768

6. कामाख्या मंदिर, असम
असम के कामाख्या देवी मंदिर में हर साल अंबुबाची मेले के दौरान एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है। इस समय भक्तों को प्रसाद के रूप में भोजन नहीं बल्कि लाल रंग का पवित्र कपड़ा (रक्त वस्त्र) दिया जाता है।

height=768

7. तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर, आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर का लड्डू प्रसाद दुनिया भर में प्रसिद्ध है। बेसन, घी और मेवों से तैयार इस लड्डू को जीआई टैग भी प्राप्त है, जो इसकी विशेषता को दर्शाता है।

height=768

8. बांके बिहारी मंदिर, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में सुबह के समय कचौड़ी और दही का प्रसाद दिया जाता है, जिसे भक्त बड़े श्रद्धा भाव से ग्रहण करते हैं।

height=768

भारत के मंदिर केवल आस्था के केंद्र ही नहीं हैं, बल्कि अपनी अनोखी परंपराओं और प्रसाद के कारण भी खास पहचान रखते हैं। सभी मंदिरों की अपनी एक कहानी है। इन मंदिरों में मिलने वाला प्रसाद अलग-अलग संस्कृतियों और मान्यताओं की झलक भी दिखाता है।

Related to this topic: