Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

गर्मियों में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं नारियल का तेल, मिलते हैं खास फायदे

गर्मियों में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं नारियल का तेल, मिलते हैं खास फायदे

आज हम आपको नेचुरल तरीके से चेहरे को हेल्दी रखने की बात कर रहे हैं। इसके लिए नारियल तेल का इस्तेमाल सबसे अच्छा होता हैं।

गर्मियों में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं नारियल का तेल मिलते हैं खास फायदे

Summer Skin Care: गर्मियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में हर कोई अपनी सेहत के साथ स्किन का ख्याल रखना पसंद करते हैं। गर्मी के इस मौसम में स्किन ड्राई, बेजान और चिपचिपी हो जाती है, जिससे झुर्रियां, पिंपल्स और दाग-धब्बों जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इन समस्याओं के लिए कितने महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाएं चेहरा सही नहीं रहता है। 

आज हम आपको नेचुरल तरीके से चेहरे को हेल्दी रखने की बात कर रहे हैं। इसके लिए नारियल तेल का इस्तेमाल सबसे अच्छा होता हैं फायदे भी...

जानिए कैसे लगाएं चेहरे पर नारियल का तेल 

गर्मियों में रात के समय चेहरे पर आप नारियल तेल लगा सकते हैं। इसके लिए तरीके की बात करें तो, सोने से पहले चेहरा हल्के क्लींजर या फेसवॉश से धो लें। एक टिशू या तौलिए से चेहरा सुखा लें। इसके बाद 2 से 3 बूंद वर्जिन नारियल तेल हथेली पर लेकर हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं. अब उंगलियों से सर्कुलर मोशन में 2–3 मिनट तक मसाज करें. तेल को पूरी रात त्वचा पर रहने दें और सुबह सामान्य पानी से चेहरा धो लें।

जानिए चेहरे पर नारियल का तेल लगाने के फायदे

अगर गर्मी में आप रोजाना नारियल का तेल लगाते हैं तो आपको फायदा मिलता हैं जो इस प्रकार हैं...

1- नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है, जो एंटी- बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। वहीं इस तेल को लगाने से चेहरे के दाग, सनटैन और काले धब्बे धीरे-धीरे हल्के हो जाते हैं, और त्वचा की रंगत सही होती हैं।

2- नारियल का तेल आपके चेहरे की झुर्रियों को कम करने के काम आता हैं। विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन की कोशिकाओं को पोषण देते हैं।

3- नारियल तेल लगाने से चेहरे को ताजगी मिलती हैं। अगर आपका चेहरा सूरज से झुलस गया है तो नारियल का तेल फायदा दिलाता हैं।

4- नारियल तेल स्किन की गहराई तक जाकर उसे नमी प्रदान करता है और उसे सॉफ्ट व ग्लोइंग बनाता है।

Related to this topic: