Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

चेहरे पर दही लगाने के फायदे और नुकसान, जानें इसकी पूरी जानकारी

चेहरे पर दही लगाने के फायदे और नुकसान, जानें इसकी पूरी जानकारी

Skin Care: चेहरे पर दही लगाने के लिए कई फ़ायदे होते हैं l जोकि हमारे लिए बहुत फायदेमंद होते हैं l

चेहरे पर दही लगाने के फायदे और नुकसान जानें इसकी पूरी जानकारी

Skin Care: स्किन केयर के लिए प्राकृतिक उपायों का उपयोग लोग सदियों से करते आ रहे हैं। इन्हीं में से एक है दही, जिसे चेहरे पर लगाने से त्वचा को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड, विटामिन बी12 और प्रोटीन स्किन को पोषण देने के साथ-साथ उसे एक्सफोलिएट भी करते हैं। हालांकि, इसके फायदे के साथ कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

चेहरे पर दही लगाने के फायदे

चेहरे पर दही लगाने के कई फ़ायदे होते हैं l जैसे कि दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की गहरी सफाई करता है और मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है, जिससे स्किन ग्लोइंग दिखती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे झाइयां और फाइन लाइन्स कम होती हैं। दही में ठंडक देने वाले गुण होते हैं, जो धूप से जली त्वचा को शांत करने में मदद करते हैं। वहीं इसके अलावा यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और नमी बनाए रखता है, जिससे त्वचा नर्म और मुलायम रहती है।

चेहरे पर दही लगाने के नुकसान

कुछ चेहरे के लिए दही काफी हानिकारक होता है l जैसे सेंसिटिव स्किन वालों को दही से एलर्जी हो सकती है, जिससे रैशेज, खुजली या जलन हो सकती है l दही को नींबू या अन्य एसिडिक चीजों के साथ लगाने से त्वचा में जलन या लालपन हो सकता है। पहली बार उपयोग करने से पहले हाथ पर टेस्ट करें ताकि किसी तरह की रिएक्शन से बचा जा सके। जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो इसे लगाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना सही रहेगा।

Related to this topic: