Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > यूटिलिटी

नींबू पानी पीते समय जरूर ध्यान रखें ये चीजे, नहीं तो झेलनी पड़ सकती है बड़ी परेशानी

नींबू पानी पीते समय जरूर ध्यान रखें ये चीजे, नहीं तो झेलनी पड़ सकती है बड़ी परेशानी

Health News: गर्मियों में नींबू पानी पीना काफी अच्छा माना जाता है इसीलिए इसे बनाने से पहले कुछ चीजों का जरूर ध्यान रखें।

नींबू पानी पीते समय जरूर ध्यान रखें ये चीजे नहीं तो झेलनी पड़ सकती है बड़ी परेशानी

Health News: गर्मियों के मौसम में अधिकतर लोग नींबू पानी पीना पसंद करते हैं। गर्मियों में लोगों के घरों में ज्यादातर नींबू पानी बनता है। नींबू पानी गर्मियों के समय में पीना काफी अच्छा भी माना जाता है। क्योंकि यह आपको हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसे पीने से शरीर में विटामिन सी की कमी नहीं होती है। इसके अलावा भीषण गर्मी में इसे पीने से शरीर और दिमाग दोनों फ्रेश फील करते हैं। नींबू पानी जितना हमारे शरीर के लिए अच्छा माना जाता है उतना ही इसे बनाते समय सावधानी रखनी पड़ती है क्योंकि आप अगर ज़रा सी भी लापरवाही कर देतें है तो आपकी तबियत भी खराब हो सकती है। नींबू पानी अक्सर हर कोई बनाता है लेकिन इसे बनाने का भी एक तरीका होता है। जानें ऐसी कौन सी गलतियां है जो लोग अक्सर कर देतें हैं। 

बासी या कटे हुए नींबू का न करें इस्तेमाल

ये काफी बड़ी गलती होती है जो लोग अक्सर नींबू पानी बनाते हैं। कई बार हमने देखा होगा लोगों को कि वो बाकी पड़े निम्बू या फ्रिज में काफी दिन से रखें नींबू का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करना जरा सा भी सही नहीं माना जाता है। क्योंकि बासी पड़े नींबू में बैक्टीरिया आ जाता है और उस नींबू का इस्तेमाल अगर हम करते हैं तो पेट में गैस, उल्टी और दस्त जैसी समस्या हो जाती है। 

गंदे नींबू का यूज करना

कई बार दुकानों में मिलने वाले नींबू पानी के ठेले पर हमने देखा होगा कि दुकानदार बाजार से लाये नींबू का इस्तेमाल तुरंत करने लगता है। बिना उसे सही से साफ़ किये हुए। यह करना सेहत के लिए बिलकुल भी सही नहीं है। अक्सर ऐसे निम्बू में धूल- मिट्टी के अलावा कीटनाशक चीजे भी लगी रहती है। जिससे फ़ूड पॉइजनिंग होने का खतरा काफी ज्यादा बना रहता है। इसीलिए हमेशा ध्यान रखे कि जब भी आप बाजार से निम्बू लाये तो पहले उसे सही से धो लें। 

निम्बू पानी में बहुत ज्यादा निम्बू या चीनी डालना

निम्बू पानी में बनाते समय कई लोग उसमें बहुत ज्यादा निम्बू या चीनी डाल देतें हैं। ऐसा अक्सर लोग शरबत बनाते समय करते हैं। जिससे वजन बढ़ने का खतरा काफी ज्यादा होता है। अगर उसमें बहुत ज्यादा नमक डाल दो तो ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा भी बहुत ज्यादा होता है। इसलिए जब भी इसे बनाये हिसाब से चीनी या नमक डालें। 

Related to this topic: