अनिल अंबानी की कंपनी RCom के लोन खाते फ्रॉड घोषित, बैंक ऑफ बड़ौदा ने जारी किया नोटिस

अनिल अंबानी की कंपनी RCom के लोन खाते फ्रॉड घोषित, बैंक ऑफ बड़ौदा ने जारी किया नोटिस

By : Swadesh News
अनिल अंबानी की कंपनी RCom के लोन खाते फ्रॉड घोषित, बैंक ऑफ बड़ौदा ने जारी किया नोटिस

नई दिल्‍ली। अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने एक के बाद एक उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) के लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित कर चुके हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया के बाद अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने आरकॉम और अनिल अंबानी के ऋण खाते को ‘‘धोखाधड़ी वाला’’ घोषित किया है।

आरकॉम ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे बैंक ऑफ बड़ौदा से दो सितंबर को एक पत्र मिला है, जिसमें कंपनी एवं उसके प्रवर्तक अनिल अंबानी के ऋण खाते को ‘‘धोखाधड़ी वाला’’ वर्गीकृत करने के उसके फैसले की जानकारी दी गई है। कंपनी के मुताबिक इस कार्रवाई के लिए एक दशक से पहले दिए गए ऋणों के कथित दुरुपयोग का हवाला दिया गया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड को 1,600 करोड़ रुपये और 862.50 करोड़ रुपये के ऋण की स्वीकृति दी थी। आरकॉम की ओर से नियामकीय फाइलिंग में जारी बैंकों के पत्र के मुताबिक कुल 2,462.50 करोड़ रुपये में से 28 अगस्त तक 1,656.07 करोड़ रुपये बकाया थे। पत्र में कहा गया है, "इस खाते को 5 जून, 2017 से गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।"

अनिल अंबानी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा की कार्रवाई 12 साल से भी अधिक पुराने मामलों में की गई है। अंबानी 2006 में आरकॉम की स्थापना से लेकर 2019 में बोर्ड से इस्तीफा देने तक (यानी 6 साल पहले तक) बोर्ड में एक गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत थे। बयान में कहा गया है कि अनिल अंबानी ने सभी आरोपों और अभियोगों से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि वे कानूनी सलाह के अनुसार उपलब्ध उपायों पर आगे बढ़ेंगे।

संबंधित सामग्री

 अनिल अंबानी ग्रुप पर ₹150 करोड़ लोन केस में शिकंजा, फर्जी दस्तावेज और फंड डायवर्जन के आरोप

अनिल अंबानी ग्रुप पर ₹150 करोड़ लोन केस में शिकंजा, फर्जी दस्तावेज और फंड डायवर्जन के आरोप

अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़ी कंपनियों पर ₹150 करोड़ लोन धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोन लेकर रकम दूसरी कंपनियों में ट्रांसफर की गई।

May 26, 2026
Bank of Baroda में 5000 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए बड़ा मौका; ₹15,000 तक मिलेगा स्टाइपेंड

Bank of Baroda में 5000 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए बड़ा मौका; ₹15,000 तक मिलेगा स्टाइपेंड

Bank of Baroda ने 5000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार 8 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने ₹15,000 तक स्टाइपेंड मिलेगा।

May 19, 2026
रिलायंस पावर समेत अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों पर ED की रेज, मुंबई-हैदराबाद में कई ठिकानों पर तलाशी

रिलायंस पावर समेत अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों पर ED की रेज, मुंबई-हैदराबाद में कई ठिकानों पर तलाशी

ED ने अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ मुंबई और हैदराबाद में कई ठिकानों पर तलाशी ली। मामला कथित बैंक धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और FEMA जांच से जुड़ा बताया जा रहा है।

Mar 06, 2026
12 फरवरी बैंक हड़ताल: SBI-BOB स्ट्राइक से बैकिंग सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

12 फरवरी बैंक हड़ताल: SBI-BOB स्ट्राइक से बैकिंग सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

12 फरवरी 2026 की बैंक हड़ताल से SBI, BOB समेत कई बैंकों की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, यूनियनों ने लेबर कोड के विरोध में किया आह्वान।

Feb 11, 2026
एपस्टीन फाइल्स: अनिल अंबानी की चैट, स्वीडिश महिला को लेकर बातचीत

एपस्टीन फाइल्स: अनिल अंबानी की चैट, स्वीडिश महिला को लेकर बातचीत

जेफ्री एपस्टीन फाइल्स में अनिल अंबानी की चैट सामने आई। स्वीडिश महिला और हॉलीवुड अभिनेत्री को लेकर बातचीत का खुलासा।

Feb 07, 2026