Breaking News
  • डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा
  • टी20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में इतिहास रचने से एक कदम दूर टीम इंडिया
  • ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी, फिर कतर पर हमला, अमेरिका बोला आज होगा अब तक का सबसे बड़ा अटैक
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर भारत की रसोई पर! घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा
  • कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद
  • 23 साल पुराने पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम बरी, हाईकोर्ट ने कहा– साजिश के पुख्ता सबूत नहीं

होम > देश

बैंक-हड़ताल से बैंकिंग कामकाज प्रभावित

12 फरवरी बैंक हड़ताल: SBI-BOB स्ट्राइक से बैकिंग सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

12 फरवरी 2026 की बैंक हड़ताल से SBI, BOB समेत कई बैंकों की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, यूनियनों ने लेबर कोड के विरोध में किया आह्वान।


12 फरवरी बैंक हड़ताल sbi-bob स्ट्राइक से बैकिंग सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

नई दिल्लीः अगर आपका खाता एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा या यूको बैंक में है तो 12 फरवरी 2026 की तारीख पर ध्यान रखिए। देशभर में प्रस्तावित बैंक हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती हैं। संबंधित बैंकों ने ग्राहकों को पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है।

SBI ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बीएसई को दी जानकारी में बताया कि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के जरिए उन्हें सूचना मिली है कि ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA), बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) ने 12 फरवरी 2026, गुरुवार को देशव्यापी हड़ताल का नोटिस दिया है।

एसबीआई ने कहा कि हड़ताल के दिन शाखाओं और कार्यालयों में सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। हालांकि, यदि कर्मचारी बड़ी संख्या में हड़ताल में शामिल होते हैं तो कामकाज पर असर पड़ सकता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी जारी किया अलर्ट

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने भी एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए जानकारी दी। सेबी (लिस्टिंग ऑब्लिगेशन्स एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशंस, 2015 के तहत जारी बयान में बैंक ने बताया कि AIBEA, AIBOA और BEFI ने अलग-अलग मांगों को लेकर 12 फरवरी को हड़ताल पर जाने का नोटिस दिया है।

बैंक ने कहा कि हड़ताल के दिन शाखाओं और कार्यालयों में सुचारु संचालन के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन हड़ताल की स्थिति में कामकाज प्रभावित हो सकता है।

हड़ताल क्यों कर रहे हैं बैंक कर्मचारी?

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया सहित प्रमुख यूनियनों ने अपने सदस्यों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की है।

इस हड़ताल का मुख्य कारण नवंबर में सरकार द्वारा अधिसूचित चार नए लेबर कोड का विरोध बताया जा रहा है। इसके अलावा, पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह (फाइव-डे वर्क वीक) जैसी लंबे समय से लंबित मांगें भी प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं।

Related to this topic: