Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

चेहरे पर बार-बार गुलाब जल लगाने से हो सकते है कई नुकसान, जानें

चेहरे पर बार-बार गुलाब जल लगाने से हो सकते है कई नुकसान, जानें

Skin Care: अगर आप भी अपने चेहरे पर बार बार गुलाब जल लगाते हैं तो इसके कई नुकसान आपको झेलने पड़ सकते हैं।

चेहरे पर बार-बार गुलाब जल लगाने से हो सकते है कई नुकसान जानें

Skin Care: चेहरे पर गुलाब जल लगाना काफी अच्छा होता है। यह स्किन केयर का एक हिस्सा माना जाता है। लेकिन हर किसी की स्किन अलग अलग होती है। कुछ लोग इसे अगर बार बार लगाते भी है तो उन्हें इसका नुकसान नहीं झेलना पड़ता लेकिन वहीं कुछ लोगों की स्किन ऐसी होती है कि अगर वो रोज दिन में कई बार इसे लगाने लगे तो उसका गलत असर उनके चेहरे पर जरूर दिखने लगेगा। जानें इससे क्या होता है नुकसान। 

स्किन का ड्राई होना

कुछ लोग की स्किन पहले से ड्राई होती है। ऐसे में अगर वो बार बार गुलाब जल का इस्तेमाल करते हैं तो उसकी स्किन और ड्राई हो जाती है। गुलाब जल में हल्के ऐस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं जो चेहरे से तेल की मात्रा को कम कर देते हैं। जिसकी वजह से स्किन काफी ड्राई हो जाती है। बता दें कि अगर स्किन ज्यादा ड्राई हो जाती है तो इससे खुजली भी होने लगती है। 

स्किन पर कई तरह की एलर्जी 

स्किन पर ज्यादा गुलाबजल लगाने से कई तरह की एलर्जी भी देखने को मिलती है। इसमें लालिमा, रैशेज, खुजली और जलन देखने को मिलता है। इसलिए ऐसे कहा जाता है कि पूरे स्किन पर कुछ भी लगाने से पहले इसे थोड़े से स्किन पर लगाकर चेक कर लेना चाहिए। 

गुलाब जल लगाने का सही तरीका 

गुलाब जल लगाने का कुछ सही तरीका होता है। इसके लिए दिन में 1-2 बार ही गुलाब जल का उपयोग करें। इसे हमेशा साफ रूई से लगाएं और रगड़ने की बजाय हल्के हाथों से थपथपाकर लगाएं। शुद्ध और अच्छी गुणवत्ता वाला गुलाब जल ही इस्तेमाल करें। अगर आपको त्वचा पर जलन या खुजली महसूस हो, तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद कर दें। गुलाब जल लगाने के बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना न भूलें, ताकि त्वचा की नमी बनी रहे।

Related to this topic: