Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

बालों को खूबसूरत बनाने के लिए लगाएं लौंग का पानी, जानें इसके फायदे

बालों को खूबसूरत बनाने के लिए लगाएं लौंग का पानी, जानें इसके फायदे

Hair Care Tips: बालों को सुंदर और चमकदार बनाने के लिए लौंग का पानी बहुत फायदेमंद होता है।

बालों को खूबसूरत बनाने के लिए लगाएं लौंग का पानी जानें इसके फायदे

Hair Care Tips: हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि उसके बाल नेचुरली सुन्दर और चमकदार हो। इसके लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जब वो बालों की सही ढंग से देखभाल नहीं कर पाते तो बाल रूखे, बेजान और झड़ने लगते हैं। ऐसे में बालों में लौंग का पानी लगाना सबसे बेहतरीन उपाय है। लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जानिए लौंग के पानी के फायदे और इसका इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है। 

लौंग के पानी के फायदे

1. बालों का झड़ना रोकेलौंग का पानी बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और बालों के झड़ने की समस्या को कम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को पोषण प्रदान करते हैं और स्कैल्प को स्वस्थ रखते हैं।

2. बालों को बनाए घना और चमकदारलौंग के पानी का नियमित उपयोग बालों को घना और चमकदार बनाता है। इसके तत्व बालों की नमी बनाए रखते हैं, जिससे वे अधिक स्वस्थ और मुलायम दिखते हैं।

3. डैंड्रफ से छुटकाराडैंड्रफ की समस्या आजकल आम हो गई है। लौंग का पानी एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है, जो डैंड्रफ को दूर करने और स्कैल्प को साफ रखने में मदद करता है।

4. बालों की ग्रोथ को बढ़ाएलौंग में मौजूद न्यूट्रिएंट्स बालों की जड़ों को मजबूत करने और नए बालों के विकास को बढ़ावा देने में सहायक होते हैं।

कैसे करें इसका इस्तेमाल

सबसे पहले एक गिलास पानी में 4-5 लौंग डालें। इसे 10-15 मिनट तक उबालें। पानी को ठंडा होने दें और इसे छान लें। इस पानी को बालों की जड़ों में अच्छे से लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। 30 मिनट बाद बालों को हल्के शैम्पू से धो लें।