Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > यूटिलिटी

अब वीडियो कॉल के जरिए कर पाएंगे आप शॉपिंग, Apple ने ग्राहकों के लिए नई सुविधा की शुरू

अब वीडियो कॉल के जरिए कर पाएंगे आप शॉपिंग, Apple ने ग्राहकों के लिए नई सुविधा की शुरू

हाल ही में apple ने यूजर्स के लिए नई Shop with a Specialist over Video सर्विस को लॉन्च कर दिया है।

अब वीडियो कॉल के जरिए कर पाएंगे आप शॉपिंग apple ने ग्राहकों के लिए नई सुविधा की शुरू

Apple New Service: दुनिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ऐपल अपने यूजर्स को खुश करने के नए तरीके खोजता रहता हैं। हाल ही में apple ने यूजर्स के लिए नई Shop with a Specialist over Video सर्विस को लॉन्च कर दिया है। इस सर्विस के जरिए अब अपने मनपसंद कपड़े आसानी से खरीद पाएंगे। इसके लिए कंपनी ने नई सुविधा दी है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

एपल एक्सपर्ट से बात कर पाएंगे आप

आपको बताते चलें, एपल ने ग्राहकों के लिए शॉपिंग की नई सुविधा दी है। एपल की ऑफिशियल साइट पर जानकारी के मुताबिक, इस सर्विस के जरिए आप लोग विशेषज्ञ (एपल स्पेशलिस्ट) के साथ लाइव खरीदारी कर पाएंगे। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आप वीडियो कॉल के जरिए आप लोग एपल प्रोडक्ट्स के फीचर्स, ट्रेड इन ऑफर्स और फाइनेंस प्लान्स की भी जानकारी ले सकते हैं।

ग्राहक वन वे सिक्योर वीडियो कॉल के जरिए Apple के ट्रेन स्पेशलिस्ट से जुड़ सकते हैं।बताया जा रहा हैं कि, वीडियो कॉलिंग के जरिए शॉपिंग की ये सुविधा सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध है।

जानिए कैसे ले पाएंगे आप इस सुविधा का फायदा

आपको बताते चलें, आप इस सुविधा का उपयोग आसानी से कर सकते है। चलिए जानते हैं प्रक्रिया।

  • इसके लिए आप लोगों को Apple Store Online पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद राइट साइड में आपको Need a Shopping Help नाम से ऑप्शन नजर आएगा, इस ऑप्शन के नीचे Ask a Specialist विक्लप दिया गया है।इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको तीन ऑप्शन्स दिखाई देंगे, आपको कनेक्ट विद स्पेशलिस्ट वाले ऑप्शन को चुनना होगा।
  •  इसके बाद भी आपको तीन ऑप्शन्स दिखेंगे, पहला चैट विद अस ऑनलाइन, दूसरा शॉप लाइव विद स्पेशलिस्ट और तीसरा कॉल अस. आपको दूसरा ऑप्शन चुनना होगा।

ध्यान रखने वाली बात है कि, इस सर्विस का फायदा लेने के लिए वीडियो कॉल सर्विस अंग्रेजी में उपलब्ध है।

Related to this topic: