Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > यूटिलिटी

ऐलोवेरा में होते हैं कई फायदे, जानें इसकी पूरी डिटेल्स

ऐलोवेरा में होते हैं कई फायदे, जानें इसकी पूरी डिटेल्स

Health News: एलोवेरा के अंदर इतनी सारी खूबियां होती है कि इससे आपको ग़ज़ब के फायदे मिलते हैं l

ऐलोवेरा में होते हैं कई फायदे जानें इसकी पूरी डिटेल्स

Health News: गर्मियों के मौसम में सबसे अच्छा और बढ़िया उपाय है एलोवेरा l यह आपके स्किन को ठंडक देता है l यह हर घर में आसानी से मिलने वाला पौधा केवल स्किन केयर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके कई औषधीय गुण इसे एक संपूर्ण हर्बल ट्रीटमेंट बनाते हैं। एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लामेटरी तत्व इसे एक पावरफुल प्लांट बनाते हैं, जो शरीर के अंदर और बाहर दोनों स्तरों पर असर दिखाता है।

पाचन और रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार

एलोवेरा का जूस सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। साथ ही डायबिटीज के रोगियों के लिए ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी सहायक होता है। इसका नियमित सेवन त्वचा को अंदर से चमकदार बनाता है और बालों को मजबूती भी देता है। हालांकि इसे घर पर तैयार करने से बचें, बाजार में उपलब्ध किसी विश्वसनीय ब्रांड का ही जूस चुनें और सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

मांसपेशियों की चोट में राहत

अगर कहीं गुम चोट लग जाए या मसल्स में सूजन हो, तो एलोवेरा की पत्तियों को सरसों के तेल में गर्म करके प्रभावित हिस्से पर बांधने से सूजन और दर्द में राहत मिलती है। यह देसी उपाय खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी अपनाया जाता है।

ओरल हेल्थ के लिए उपयोगी

एलोवेरा मुंह की दुर्गंध, मसूड़ों की सूजन और संक्रमण को कम करने में भी मदद करता है। इसे टूथपेस्ट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है या गर्म पानी में मिलाकर माउथवॉश के रूप में भी। इसका नियमित उपयोग मुंह की सफाई और ताजगी बनाए रखने में कारगर होता है।

बालों और त्वचा के लिए वरदान

फ्रिजी और रुखे बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में एलोवेरा अहम भूमिका निभाता है। साथ ही त्वचा पर लगाने से यह ठंडक पहुंचाता है, सनबर्न से राहत दिलाता है और त्वचा को मॉइश्चराइज करता है।

Related to this topic: