The Economist Article Sparks Mughal Debate

ब्रिटिश मैगजीन द ईकानमिस्ट का उमड़ा मुगल प्रेम 

सोनाली मिश्रा

By : स्वदेश डेस्क
ब्रिटिश मैगजीन द ईकानमिस्ट का उमड़ा मुगल प्रेम 

भारत में मुगलों ने क्या किया है, उसके उदाहरण अभी तक टूटे मंदिरों और बदले हुए ऐतिहासिक क्षेत्रों के नामों के रूप में मिलते रहते हैं। भारत की आत्मा पर जो घाव हैं, वे अभी तक भरे नहीं हैं। मगर फ़र भी पश्चिम में ऐसे लोग हैं, जिनकी सुई अभी तक बाबर पर अटकी हुई है। मुगलों पर अटकी हुई है। 

द ईकानमिस्ट में एक लेख प्रकाशित हुआ है, जिसका शीर्षक है “What have the Mughals ever done for us? अर्थात मुगलों ने हमारे लिए क्या किया है?” और उसमें तमाम उन कथित उपलब्धियों का वर्णन है, जो लेखक के अनुसार मुगलों की भारत को देन है। 

हालांकि इस पूरे लेख में मुगलों द्वारा हिंदुओं पर किये गए अत्याचार शामिल नहीं है। इस लेख में जो सबसे आपत्तिजनक है, वह यह कि 21 अप्रेल की कथित महत्ता को लेखक ने बताया है। जो दिन भारत के इतिहास का सबसे शर्मनाक दिन होना चाहिए था, उसे लेखक ने महान दिन जैसा घोषित किया है। इसमें लिखा है कि नरेंद्र मोदी ने शपथ के समय 1200 वर्षों की गुलामी का जिक्र किया था और मुस्लिम शासन की गुलामी की बात थी, जो अंग्रेजों से पहले भारत में थे। 

मुगल उनमें सबसे ज्यादा लंबे समय तक शासन करने वाले थे। इसमें लिखा है कि 21 अप्रेल को पूरे पाँच सौ वर्ष हो गए हैं, जब बाबर ने पानीपत के प्रथम युद्ध में दिल्ली के अंतिम सुल्तान को हराया था और जब यह अपने चरम पर था, तो दुनिया के सबसे अमीर और सबसे ताकतवर शासन में से एक था और इसके शासकों ने भारतीयता को अपना लिया था, और वे प्रभाव में लगभग पूरे भारतीय ही हो गए थे और उनकी उपलब्धियां भारतीय उपलब्धियां कहलाई जाती हैं। 

इसके बाद इसमें वही लिखा है कि कैसे मुगलों ने भारत को व्यंजन दिए, बिरयानी का उल्लेख है। एक प्रकार से भारत की समृद्ध परंपरा को मुगलों की देन बताने का असफल प्रयास है। जब लेखक बिरयानी को मुगलों की देन बताता है, उस समय वह राजा नल द्वारा लिखित पाकदर्पण को भूल जाते हैं, जिसमें मांसौदन नाम से यह उल्लेख है कि कैसे चावल और मांस को मिलाकर पकाया जाता है। 

इसमें वे वही फालतू बात दोहरा रहा है कि हिन्दू शब्द का उल्लेख सिंधु के कारण है और यह शब्द बाहरी है। तब वह हिमलयं समारभ्य यावत इन्दुसरोवरं। तं देवनिर्मितं देशं हिन्दुस्थानं प्रचक्षते को भूल जाते हैं और जब लेखक ने यह लिखा कि मुगलों के कारण भारतीय वास्तु है, तब मुगलों से पहले के तमाम मंदिरों और किलों को वह भूल जाता है। 

दरअसल ऐसे लेख लगातार भारतीय मानस को विमर्श के स्तर पर पराजित करने के लिए लिखे जाते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर इस लेख को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है और इस लेख की आलोचना भी लगातार हो घी है।

सोनाली मिश्रा

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026