Breaking News
  • सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, प्रॉफिट बुकिंग से टूटा बाजार 2 दिन में सोना 7 हजार, चांदी 32 हजार सस्ती
  • बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए किया नामांकन किया
  • AIIMS भोपाल सुसाइड केस: NHRC ने लिया संज्ञान, HOD पर प्रताड़ना के आरोप, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने ‘डूम्सडे मिसाइल’ का परीक्षण किया, मिनुटमैन-III दुनिया में कहीं भी कर सकती है हमला
  • CM नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई। X पर पोस्ट कर कहा- बिहार की नई सरकार को पूरा सहयोग रहेगा।

होम > टेक

Grok AI Video Summary Feature

ग्रोक आपके लिए वीडियो देख सकता हैः एलन मस्क ने बताया AI का नया फीचर, सेकंडों में मिल जाता है लंबे वीडियो का सार

एलन मस्क के AI टूल ग्रोक में ऐसा फीचर सामने आया है जो लंबे वीडियो को सेकंडों में समरी कर सकता है। X यूजर्स इस फीचर की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे कंटेंट देखने का नया तरीका बता रहे हैं।


ग्रोक आपके लिए वीडियो देख सकता हैः एलन मस्क ने बताया ai का नया फीचर सेकंडों में मिल जाता है लंबे वीडियो का सार

टेक दुनिया में इन दिनों Grok का एक खास फीचर काफी चर्चा में है। यूजर्स का कहना है कि यह AI टूल लंबे वीडियो को कुछ ही सेकंड में संक्षेप में बता देता है। यह AI Elon Musk की कंपनी xAI ने विकसित किया है और यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से जुड़ा हुआ है। हाल ही में X पर कई यूजर्स ने इसके वीडियो समरी फीचर की तारीफ करते हुए पोस्ट किए, जिसके बाद यह चर्चा का विषय बन गया।

लंबा इंटरव्यू भी समझा देता है AI

एक यूजर ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ग्रोक की सबसे कम आंकी गई खूबियों में से एक यह है कि यह लंबे वीडियो को तुरंत संक्षेप में समझा देता है। यूजर ने एक डेमो वीडियो भी शेयर किया जिसमें ग्रोक को X पर पोस्ट किए गए एक लंबे इंटरव्यू का सार बताते हुए दिखाया गया। दावा किया गया कि AI वीडियो के फ्रेम और सबटाइटल्स को पढ़कर उसका सार तैयार करता है।

एलन मस्क ने भी दी प्रतिक्रिया

इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एलन मस्क ने भी टिप्पणी की। उन्होंने लिखा ग्रोक आपके लिए वीडियो देख सकता है।  मस्क के इस छोटे से जवाब के बाद यह फीचर और ज्यादा चर्चा में आ गया। ग्रोक ने खुद बताया कैसे काम करता है फीचर एक अन्य यूजर ने जब ग्रोक को टैग करके पूछा कि क्या वह सच में ऐसा कर सकता है, तो AI ने जवाब दिया कि हां, यह संभव है। ग्रोक के अनुसार:वह X पर मौजूद वीडियो का विश्लेषण कर सकता है वीडियो के फ्रेम और कैप्शन को पढ़ सकता है और कुछ ही समय में उसका सार तैयार कर सकता है AI ने यह भी कहा कि अगर यूजर वीडियो का लिंक दे, तो वह तुरंत उसका सार बताने की कोशिश करेगा।

यूजर्स बोले कंटेंट देखने का तरीका बदल सकता है

कई यूजर्स ने इस फीचर को “कमाल” बताया। कुछ लोगों ने लिखा कि अब TED Talk, न्यूज क्लिप या लंबे इंटरव्यू को पूरा देखने की जरूरत नहीं होगी AI मुख्य बातें तुरंत बता देगा। हालांकि कुछ यूजर्स ने इस पर अलग राय भी रखी। उनका कहना था कि AI भले ही वीडियो का सार बता दे, लेकिन यह तय करना इंसान को ही करना होगा कि कौन-सी जानकारी सच में महत्वपूर्ण है।

बढ़ती AI तकनीक से बदल रहा डिजिटल अनुभव

टेक एक्सपर्ट मानते हैं कि AI के ऐसे फीचर भविष्य में कंटेंट कंजम्प्शन का तरीका बदल सकते हैं। आज जहां इंटरनेट पर हर दिन लाखों घंटे का वीडियो अपलोड होता है, वहां ऐसे टूल यूजर्स का समय बचाने में मदद कर सकते हैं। फिलहाल ग्रोक का यह फीचर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे आजमाने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।

Related to this topic: